फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Did yoga with enthusiasm, gave message to stay healthy

Kaithal News: उत्साह से किया योग, निरोगी रहने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Did yoga with enthusiasm, gave message to stay healthy
कैथल। जिलेभर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खूब उत्साह दिखा। अनाज मंडी में जिला स्तर पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक लीला राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विधायक लीला राम ने कहा कि 21 जून का दिन भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में पर्व के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

योग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मिशन शुरू किया था, जिसके फलस्वरूप दुनिया में योग को अंतरराष्ट्रीय पर नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। गांव-गांव में योगशालाएं एवं व्यायामशालाएं खोली हैं। योग शिक्षकों एवं योग सहायकों की भर्ती करके जन-जन में योग की अलख जगाई जा रही है।
विज्ञापन

डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में योग से मानव शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। हमें अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए। योग प्रदर्शन में आयुष योग सहायक वीरेंद्र आर्य, रेखा देवी, संदीप सिंह, सीमा कुमारी ने करवाया। इस मौके पर बच्चों द्वारा यौगिक क्रियाएं कर सभी योग साधकों का मन मोह लिया। इस मौके पर अंडर ट्रेनिंग आईएएस अंकिता पुवार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ प्रतिभा भाटिया, रोडवेज महा प्रबंधक कमलजीत सिंह, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र, हरपाल शर्मा, आयुष विभाग से डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. सुनील अरोड़ा, डॉ. अंजली श्योकंद, डॉ. पूनम, डॉ. सुनील शर्मा,डीपीएम पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




योग हमारे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी

कलायत। अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर ढांडा ने कहा कि योग हमारे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए और पूरा विश्व भी योग के महत्व के बारे में जागरूक हो रहा है। अब योग दिवस का प्रभाव न सिर्फ देश में बल्कि अब पूरे विश्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सबसे पहले विधायक कमलेश ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलित कर 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। मौके पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएसपी ललित, तहसीलदार दिनेश ढिल्लो, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता, तुषार ढांडा, पार्षद रणवीर धानिया, तरुण, मार्केट कमेटी के सचिव अरविंद, योग समिति के सदस्य, विभिन्न् स्कूलों से आए हुए विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।



योग व व्यायामशाला का शिलान्यास
विधायक कमलेश ढांडा ने गांव संतोख माजरा में बनने वाले ग्राम सचिवालय तथा योग एवं व्यायामशाला का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय के बनने गांव के कार्य घरद्वार पर ही हो सकेंगे और व्यायामशाला के बनने से भी ग्राम वासियों में योग की भावना और प्रबल होगी। विधायक कमलेश ढांडा ने कहा कि हलका में बहुत सारी योजनाएं पाइप लाइन में हैं। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनेक शिलान्यास एवं उद्घाटन किए गए हैं, उनमें से गांव संतोख माजरा में ग्राम सचिवालय तथा योग एवं व्यायामशाला का शिलान्यास हुआ है और एक नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed