फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dhanda attacked Shah along with BJP

Kaithal News: भाजपा के साथ शाह पर ढांडा ने बोला हमला

Tue, 02 Jul 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 02 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Dhanda attacked Shah along with BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने जनकपुरी कॉलोनी स्थित कार्यालय में सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा नेताओं पर हमला बोला। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में पहले दिन से ही सिर से पैर भ्रष्टाचार में डूबी है।उन्होंने यह भी कहा कि कैथल सफाई घोटाले में शामिल प्रवीण सरदाना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सेल्फी ले रहे थे, जबकि विजिलेंस पिछले एक महीने से उनको ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है।

ढांडा ने कहा कि सरकार बनते ही भाजपा नेताओं ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के फर्जी दाखिले दिखाकर करोड़ों डकारने का काम किया था। भाजपा नेताओं के सबसे पहले शिकार स्कूली बच्चे बने, जिनके वजीफे के, वर्दी के और फर्जी अध्यापक दिखाकर करोड़ों रुपये लूटने का काम किया।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही सीबीआई ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है, लेकिन ताज्जुब की बात है कि इसमें किसी भी भाजपा नेता और अधिकारी का नाम नहीं है। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा सीबीआई का दुरुपयोग कर नेताओं को बचाने का काम कर रही है। कहा कि कैथल के सफाई घोटाले की चर्चा भी पूरे प्रदेश में है। इसमें भाजपा नेताओं और अफसरों ने फर्जी बिलों के सहारे करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल हैं। वहीं विजिलेंस के द्वारा इनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कैथल सफाई घोटाले में शामिल प्रवीण सरदाना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में सेल्फी ले रहे थे, जबकि विजिलेंस पिछले एक महीने से उनको ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है।

इससे स्पष्ट होता है कि सभी भ्रष्टाचारियों को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का संरक्षण प्राप्त है इसलिए वे पुलिस और विजिलेंस की पकड़ से बाहर हैं। कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि सभी भ्रष्टाचारियों को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का संरक्षण प्राप्त है। हरियाणा की जनता भी अब भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत विकल्प की तरफ देख रही है।


आम आदमी पार्टी मजबूती से हरियाणा में जनता की आवाज बन रही है। आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में मजबूत बूथ के लिए अभियान चला रखा है। पार्टी हरियाणा के हरेक गांव में जनसंवाद कार्यक्रम आगामी 15 दिनों तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed