फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dhand Road hotel owner arrested

Kaithal News: ढांड रोड के होटल का मालिक गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Dhand Road hotel owner arrested
कैथल। ढांड रोड स्थित होटल में देहव्यापार के मामले में पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच डीएसपी मुख्यालय बीरभान की देखरेख में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मी दास मोहल्ला कैथल निवासी पुनीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी बीरभान ने बताया कि 15 सितंबर को महिला थाना प्रभारी एसआई वीना कुमारी को सूचना मिली थी कि डॉक्टर जैन के सामने स्थित बेस्ट होटल में अनैतिक कार्य करवाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर स्वयं डीएसपी व महिला थाना टीम ने रेड की। टीम में एएसआई पवन कुमार, महिला एचसी पिंकी, सिपाही कुलदीप सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दो महिलाएं और दो युवक काबू किए। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि होटल मालिक पुनीत उन्हें बुलाकर ग्राहकों से पैसों के बदले देह व्यापार करवाता था। आरोपी कमीशन के रूप में हिस्सा रखता था, जबकि शेष रकम महिलाओं को दी जाती थी। मामले में थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed