फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deworming medicine distribution campaign organized for the better health of students

Kaithal News: विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कृमिनाशक औषधि वितरण अभियान आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Deworming medicine distribution campaign organized for the better health of students
राजौंद। जाखौली गांव स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कृमिनाशक औषधि वितरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोलियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सीय टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान एएनएम सीमा एवं डॉ. तेलू राम मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को औषधि के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह दवा पेट में उत्पन्न कृमि को नष्ट कर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होती है तथा पोषण स्तर को भी सुदृढ़ करती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने, समय-समय पर हाथ धोने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed