{"_id":"622d01d53493a160224458a4","slug":"devotees-dance-on-the-hymns-presented-in-sankirtana-kaithal-news-knl1016984196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभात फेरी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभात फेरी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। श्री श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल गोशाला चीका की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरी तिलकराम ईश्वर चंद के आवास पर पहुंची। प्रोफेसर कॉलोनी में गोयल परिवार की ओर से ठाकुर जी की पालकी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित संकीर्तन में प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
संकीर्तन की शुरुआत करते हुए रविंद्र बिंदल ने गुरु स्तुति व गुरु वंदना की। इस मौके पर गोपाल वर्मा ने उतरा सागर में जो उसको मोती मिला..., अरविंद शर्मा ने जब इसके भक्तों पर कोई संकट आता है, लाल लंगोटे वाला पल में दौड़ा आता है.., बहन मीनू ने लूटी-लूटी भतेरी मौज लूटी...,अंकुश सिंगला ने प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलयुग का राजा खाटू नरेश.., कमल सिंगला ने बड़ा ऊंचा है..दरबार मां बनभौरी वाली का भजन प्रस्तुत किया। इस मौके पर ठाकुर जी की आरती के पश्चात 56 प्रकार का भोग लगाया गया। प्रभात फेरी में पवन गोयल, अशोक गोयल, मुकेश गोयल, नाथीराम सिंगला, विनोद जिंदल, रमेश जिंदल, नरेश जैन, मोनू गोयल, अंकुर गोयल, आशु गोयल, पुलकित गोयल व राजेश गोयल आदि मौजूद थे।