फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Department is not serious

Kaithal News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जुर्माने पर भी गंभीर नहीं विभाग

Fri, 28 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Department is not serious
कैथल। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ड्रेनों में डाले जा रहे अनुपचरित पानी पर सख्त रुख अपनाते हुए कई विभागों को जुर्माना किया था। इसके बावजूद इन विभागों ने न तो जुर्माना जमा करवाया, न ही कोई जवाब ही दिया। अब अगले माह फिर से इस साल के लिए पानी प्रदूषित करने पर जुर्माना करके नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


सेक्टर 18 के निवासियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि सेक्टर 18 से गुजर रही ड्रेन में कई विभाग गंदा पानी डाल रहे हैं। इससे इसमें प्रदूषण फैल रहा है जबकि यह केवल बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाई है। इस शिकायत के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने यहां का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किया था। इसी प्रकार से ग्योंग लिंक ड्रेन, कैथल ड्रेन, घग्गर नदी, चीका ड्रेन व सरस्वती ड्रेन में गंदा पानी डाले जाने के लिए सर्वे किया था। इसमें कई विभागों द्वारा ड्रेनों में गंदा पानी डाले जाने की पुष्टि हुई थी। इस पर नगर परिषद कैथल पर 41 हजार 500, जनस्वास्थ्य विभाग पर 19 हजार 500 व पंचायतों पर 24 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उपमंडल अभियंता विकास ने बताया कि शिकायत के बाद सर्वे में कई विभागों द्वारा ड्रेनों में अनुपचारित पानी डाले जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग व पंचायतों पर जुर्माना किया गया था लेकिन किसी भी विभाग ने इसे जमा नहीं करवाया है। अगले माह फिर से इन विभागों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें इस साल के लिए भी जुर्माने की गणना करके नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed