{"_id":"5ff604ff8ebc3e333a55469d","slug":"department-at-poultry-centers-kaithal-news-knl56777719","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू-पशुपालन विभाग ने चलाया पूरे जिले में पक्षी पालन केंद्रों पर चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू-पशुपालन विभाग ने चलाया पूरे जिले में पक्षी पालन केंद्रों पर चेकिंग अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू से पक्षियों के मरने की सूचना के बाद पशुपालन विभाग ने बुधवार को पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया और पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की। विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कहीं पक्षियों की असामान्य मौत की सूचना मिले तो तत्काल विभाग को सूचित किया जाए। ताकि सैंपल जांच के लिए जालंधर स्थित सेंट्रल लैब पहुंचाया जा सके। साथ ही जिलेे में मुर्गा फार्म की संख्या जुटाने के निर्देश जारी कि हैं। वन विभाग द्वारा उन साइटों पर नजर रखी जा रही है, जहां प्रवासी पक्षी आते हैं। विदित रहे कि हरियाणा के कई जिलों में पक्षियों की असामान्य मौत के बाद चिकन उद्योग पर स्पष्ट प्रभाव नजर आ रहा है। पशुपालन व वन विभाग की वाइल्ड लाईफ विंग द्वारा इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। पशुपालन विभाग ने बुधवार को जिले के सभी मुर्गी फार्मों की चेकिंग की और पता लगाया कि मुर्गियों और अन्य जगहों पर पक्षियों की असामान्य मौत तो नहीं हो रही। जिले में 27 वेटरनरी सर्जन और 111 वीएलडीए को इस काम में लगाया गया है।
105 फार्म हैं पूरे जिले में - पूरे जिले में 105 मुर्गी फार्म हैं। जिनमें 8 लाख 6 हजार मुर्गियां और बच्चे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा बुधवार को यह आंकड़ा जुटाया गया। जिनकी संख्या पर अब लगातार नजर रखी जाएगी।
30 प्रतिशत से अधिक गिरी कीमतें- पोल्ट्री उद्योग से जुड़े शमशेर खानपुर ने कहा कि इस उद्योग में 30 प्रतिशत की कमी आई है। दो दिन में प्रति किलो 90 से घटकर 60 रुपये प्रति किलो आ गया है। पहले कोरोना से भारी नुकसान हुआ था, अब बर्ड फ्लू की अफवाह के कारण नुकसान हो रहा है। जबकि कैथल में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसी प्रकार से शहर में इसी व्यवसाय से जुड़े निरंजनदास ने बताया कि शहर में एक दिन में 5 लाख से ज्यादा का कारोबार होता था। जो तीन दिन में घटकर तीन लाख रुपये तक का रह गया है।
विज्ञापन
जिला डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग डा. मंगल सिंह ने बताया कि सभी वेटरनरी सर्जन व वीएलडीए को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे पक्षियों की सामान्य या असामान्य मौत की सूचना तुरंत विभाग को दें। खुद सैंपल ना लें, बल्कि विभाग को सूचित करें। वहां से जालंधर में स्थित सेंट्रल लैब को सूचित किया जाएगा। ताकि वहां से टीम आकर नियमानुसार सैंपल ले सके।
डीएफएओ राजीव तेजियान ने कहा कि वाइल्ड लाइफ विंग द्वारा उन जगहों पर नजर रखी जा रही है, जिन तालाबों में प्रवासी पक्षी आते हैं। अभी तक किसी जगह से संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है।