फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dengue outbreak increasing rapidly, nine patients found

तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, नौ मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak increasing rapidly, nine patients found
Dengue outbreak increasing rapidly, nine patients found - फोटो : Kaithal
डेंगू के रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या जिले में एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। बढ़ते मरीजों के क्रम में मंगलवार को जिले में डेंगू से पीड़ित 9 नए मरीज पाए गए। इन सभी मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 281 मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से कैथल शहरी क्षेत्र में 193 व बाकी मरीज ग्रामीण क्षेत्र में पाए गए हैं। मंगलवार को विभाग की ओर से बुखार से पीड़ित 78 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू से नागरिकों के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। विभाग की टीमें शहरों और गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही फॉगिंग भी करवाई जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि बीमारी से बचाव के लिए विभाग की ओर से जारी की गई हिदायतों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed