{"_id":"617475026876e44b401fe012","slug":"dengue-outbreak-increasing-in-the-district-11-new-patients-found-kaithal-news-knl874736122","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, 11 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, 11 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू के साथ-साथ वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब डेंगू मरीजों की लोकेशन सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया है। इस कारण लोगों को इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उनके मोहल्ले या पड़ोस में डेंगू की क्या स्थिति है? दूसरी निजी अस्पतालों में भी वायरल बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
सरकारी अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों यहां तक की क्लीनिकों में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार है। जानकारी के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 189 मरीज सामने आ चुके हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी केवल 162 मरीज ही जिले में होने की बात कह रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार तक जिले में 151 मरीज मिले थे और शनिवार को 11 मरीज मिले हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या 162 हुई है।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार जिले में केवल 162 मरीज ही अब तक डेंगू से पीड़ित मिले हैं। मरीजों की लोकेशन सार्वजनिक करने की बजाय विभाग की टीमें अपने स्तर पर जांच व लोगों को जागरूक कर रही हैं। अस्पतालों में बढ़ते मरीज अलग-अलग प्रकार के बुखार से पीड़ित हो सकते हैं।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में 20-25 प्रतिशत बढ़े वायरल बुखार के मरीज-
सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी वायरल व अन्य प्रकार के बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालात ऐसे हैं कि क्लीनिकों में भी दवाइयां लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। शहर के चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि वायरल के मरीजों में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। आज से दो माह पहले जहां बुखार के 70 से 80 के बीच मरीज अस्पताल में आ रहे थे। अब उनकी संख्या बढ़कर 100 को पार कर गई है।
मच्छरों से करें बचाव -
डा. राजेश शर्मा ने बताया कि आजकल होने वाला बुखार मच्छरों और पानी के कारण होता है। ऐसे में मच्छरों से बचाव करके व पानी को उबालकर पीने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों से अपील है कि ज्यादा समय तक अपने आसपास पानी जमा नहीं होने दें।
गांव कौल में पांव पसार रहा संदिग्ध बुखार
ढांड। गांव कौल में संदिग्ध बुखार पांव पसार रहा है, वहीं ग्रामीण लक्षणों के आधार पर डेंगू होने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीण कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के अधिकतर बच्चे व महिलाएं बुखार से पीड़ित हैं और नजदीक के गांव निगदू में निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।
निगदू के अस्पताल में गांव के पवन कुमार, रामदिया, बिल्लू, प्रवीण कुमार, देवा, कृष्ण कुमार, हुक्म सिंह, जगदीश, महेंद्र व हेमंत कुमार इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बचाव के लिए ग्राम पंचायत से लेकर बीडीपीओ तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे उन्हें मजबूरन निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज करवाना पड़ रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौल में तैनात स्वास्थ्य निरीक्षक जगरूप ने कहा कि उनके पास इस प्रकार की बीमारी के कोई भी मरीज नहीं आए हैं, जो लोग बीमारी से ग्रस्त हैं और अपना इलाज निजी अस्पताल में करवा रहे हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि अपना इलाज सरकारी अस्पताल में करवाएं। यहां पर लैब की भी सुविधा है और दवाइयां एवं इलाज निशुल्क किया जाता है।