फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dengue larvae found in 21 homes; department issues notices

Kaithal News: 21 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, विभाग ने जारी किया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 21 homes; department issues notices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में डेंगू के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। शनिवार को डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया। विभाग की टीम ने शनिवार को 12 नमूने लिए गए, जिससे इस साल कुल नमूनों की संख्या 1,042 हो गई है।
विभाग की टीमों ने शनिवार को 8,915 घरों और 15,278 कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 21 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया। डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि इन सभी घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस साल अब तक डेंगू के कुल सात मरीज मिले हैं। इनमें तीन पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी डेंगू मरीज का सरकारी या निजी अस्पताल में उपचार नहीं चल रहा है। विभाग लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन

---
लार्वा मिलने पर कार्रवाई
जिले में अब तक 14,32,633 घरों और 28,14,671 कंटेनरों की जांच की जा चुकी है। इनमें 3,574 घरों में लार्वा मिला है। शनिवार को लार्वा मिलने पर 21 का चालान और नोटिस जारी हुए। कुल 3,574 चालान और नोटिस जारी किए जा चुके हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए 602 तालाबों में गंबूसिया मछली डाली गई है। इसके अतिरिक्त, जिले में स्वाइन फ्लू के नौ मामले सामने आए हैं, पर शनिवार को कोई नया केस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed