{"_id":"5766f16a4f1c1bdd5a11bf11","slug":"dengerus-for-health-cold-drink-sugur-cane-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतल पेय के नाम पर हो रहा है स्वास्थ्य से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतल पेय के नाम पर हो रहा है स्वास्थ्य से खिलवाड़
beauro kaithal
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
गन्ने का रस निककििलने की मश्ाीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से निजात दिलाने के नाम पर क्षेत्र में शीतल पेय बेचने वालों की भरमार हर गली चौराहे पर नजर आने लगे हैं। लेकिन ये लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं फूड सिक्योरिटी विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
नगर व आसपास के ग्रामीण आंचल में जगह-जगह पर गन्ने का जूस व नकली शीतल पेय बेचने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, जबकि गर्मी में मौसम जनित बीमारियां व कई प्रकार के संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा ज्यादा इन नकली व हल्के किस्म के पेय पदार्थों से ही होता है। गन्ने के जूस के नाम पर केवल बर्फ व मीठा पानी सरेआम बिक रहा है। गर्मी से बेहाल राहगीर इन शीतल पे पदार्थों को पी भी रहे हैं। हालांकि इनसे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव का अंदाजा न ही पीने वाले को है और न ही पिलाने वाले इस बारे में सोचने का जोखिम उठा रहे हैं।
हर वर्ष गर्मी के मौसम में इस प्रकार के शीतल पेय पदार्थों से फैलने वाली बीमारियों की अधिकता होती है, जो धीरे-धीरे एक महामारी का रूप धारण कर लेती है। यदि समय रहते स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पता नहीं कितनी जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा।