फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demonstration of employees at the district headquarters

Kaithal News: जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of employees at the district headquarters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों के लंबित मांगों के मुद्दों पर शुक्रवर को जिला मुख्यालय पर सभा करने के बाद प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान शिवचरण ने व मंच संचालन जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर अपने संबोधन में राज्य महासचिव नरेश कुमार व राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा केंद्र व राज्य सरकार लगातार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि निजीकरण पर रोक लगाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवें वेतन आयोग का गठन करवाने, महंगाई भत्ते के अनुसार आवास भत्ते में बढ़ोतरी करने, वेतन विसंतियां दूर करने आदि कर्मचारियों की मुख्य मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है और यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो विधानसभा चुनावों में हरियाणा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर ओमपाल भाल, रामकुमार शर्मा, छज्जू राम,सीनू बेनीवाल, सुरेश उचाना,जसबीर सिंह, ईश्वंती देवी,पवन शर्मा, संदीप सैनी, स्वराज सिंह, कृष्ण करोड़ा, लछमन शास्त्री, सतीश कुमार, कपिल सिरोही, नवीन कुमार, गौरव टांक, विक्की टांक, बिट्टू बहोट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनविरोधी बजट के खिलाफ जनसंगठनों का प्रदर्शन ः जिले के विभिन्न जनसंगठनों ने लघु सचिवालय के सामने नारेबाज़ी कर के बजट की प्रतियां जला केंद्र सरकार के प्रति रोष जताया।

इस मौके पर किसान सभा के ज़िला सचिव सतपाल आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट किसान, मज़दूर कर्मचारी, बेरोज़गार युवाओं व समाज के गरीब व मध्य वर्गीय तबकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है।


आरोप लगाते हुए कहा कि बजट में इन तबकों को राहत देने के लिए प्रावधान नहीं किया गया है। उल्टा कृषि, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा व अन्य कल्याणकारी योजनाओं का बजट घटाया है। प्रदर्शन के दौरान प्रेम चंद,सीटू के जिला सचिव नरेश कुमार, जयप्रकाश शास्त्री, सत्यवान,

किसान नेता सतपाल आनंद, जसबीर सिंह, विमल कुमार, शिवकुमार, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed