{"_id":"611d55228ebc3e79fe261ebf","slug":"demand-for-proper-arrangement-of-food-for-afghan-students-kaithal-news-knl80331442","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानी छात्रों के खाने की उचित व्यवस्था की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानी छात्रों के खाने की उचित व्यवस्था की मांग
विज्ञापन
Demand for proper arrangement of food for Afghan students
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनसो कैथल जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने अफगानिस्तान के छात्रों की फीस माफी, छात्रवृत्ति देने, रहने खाने की उचित व्यवस्था करने व हालात सामान्य होने तक उनके वीजा अवधि में वृद्धि आदि मुद्दों पर प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम डीसी प्रदीप दहिया को लघु सचिवालय में उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
डीसी से मांग करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा अतिशीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। इनसो जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में अफगानिस्तान में हालात काफी खराब हैं। अफगानिस्तान से हर वर्ष काफी संख्या में विद्यार्थी भारत में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। परंतु मौजूदा हालात में अफगानिस्तान के जो छात्र भारत में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आए हुए हैं उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ अफगानी छात्रों ने हमें उन समस्याओं से अवगत करवाया है।
भारत में पढ़ रहे अफगानी छात्रों का अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करना काफी कठिन हो गया है और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात की वजह से उनके परिवार वाले इन छात्रों के पास पैसे भेजने में बेबस व लाचार हैं। इनकी हर संभव मदद की जाए। इस मौके पर उनके साथ इनसो चेयरमैन कुलदीप शर्मा, अधिवक्ता निर्मल रसलपुर, बलविंदर जसवंती, मनोज मालिक, विनोद पंडित, जयवीर उपस्थित रहे।