फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand for flag named Shri Ram increased

Kaithal News: श्रीराम नाम के ध्वज की बढ़ी मांग

Sun, 21 Jan 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for flag named Shri Ram increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों से चल रही है। बाजारों में श्रीराम नाम के पटका और राम नाम के ध्वज की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखी जा रही है। कैथल जिले में शहर में घरों पर व दुकानों पर श्रीराम के ध्वज लहराते दिखाई दे रहे हैं।

दुकानों पर चारों तरफ केसरिया रंग और भगवा रंग ध्वज, राम नाम की पटके लहरा रहे हैं। आसपास के करनाल, कुरुक्षेत्र के श्रद्धालु भी कैथल से ही श्रीराम के पटके लेकर जाते हैं। कैथल के दुकानदारों का कहना है कि यह ध्वज व पटके मथुरा, आगरा और अहमदाबाद शहर से मंगवाए गए हैं। जिनकी बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। जैसे ही ऑर्डर आता है उसी के अनुसार वह पटके और श्रीराम के ध्वज मंगवा लेते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को अयोध्या में होनी है। जिसको लेकर बड़ी तादात में लोग राम नाम के ध्वज और पट्टिकाएं खरीद कर घर ले जा रहे हैं और अपने घरों की छतों पर लगा रहे हैं। कैथल के आसपास के जिलों से पटका व ध्वज के ऑर्डर के लिए रोजाना सैकड़ों की संख्या में ग्राहक कैथल में पहुंच रहे हैं। बाजार में पटका 10 से 50 रुपये और श्रीराम नाम ध्वज 60 रुपये से शुरू और 500 रुपये तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोशाकों की डिमांड भी बढ़ी

पूजा सामग्री और श्रृंगार सतीश कुमार ने बताया कि इन दिनों

राम दरबार की पोशाकों की मांग ऐसे ही बढ़ गई है, जैसे जन्माष्टमी पर कान्हा के वस्त्रों की बढ़ जाती है। आर्टिफिशियल आभूषणों की भी मांग है।

गोटेदार पोशाक की ब्रिकी ज्यादा हो रही है। वहीं राम नाम के ध्वज भी खूब बिक रही है। लोग अपने घरों की छतों पर लगाने के लिए भी ध्वज की डिमांड कर रहे हैं। लोगों में उत्साह है।
जगह-जगह हो रही मंदिरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारी

घरों से लेकर मंदिरों तक जगह-जगह दीपोत्सव मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि 22 जनवरी को कम से कम अपने घरों में पांच दीपक अवश्य जलाएं। लोगों से कहा जा रहा है कि इस उत्सव को मनाने के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।


ऑर्डर के अनुसार मंगवाते हंै श्री राम नाम की पट्टिकाएं

फ्लेक्स कारोबारी कपिल गोयल ने कहा कि श्रीराम नाम की पट्टिका और श्रीराम ध्वज वह मथुरा, आगरा व अहमदाबाद शहर से मंगवाते हैं। कैथल शहर में यह तैयार नहीं होते। जैसे ही उनके पास ऑर्डर आता है वह उसी के अनुसार पट्टिकाएं व श्रीराम नाम का ध्वज मंगवाते हैं। जिले में अब तक लगभग 20 हजार लोगों ने खरीदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed