फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Demand for action against actress Kangana

अभिनेत्री कंगना के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against actress Kangana
आम आदमी पार्टी के नेता सुखबीर चहल ने सिविल थाना कैथल में कंगना रनोत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आप नेता सुखवीर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश मे राष्ट्रवाद की परिभाषा बदलने की कोशिश की जा रही।
विज्ञापन

हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत ने शहीदों के सम्मान में अपशब्द कहे। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किए जाने के उपरांत टाइम्स नाउ को 9 नवंबर 2021 को इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जो आजादी हमें मिली, वह तो भीख थी। असली आजादी तो साल 2014 में मिली है। यह बयान हर देशवासी को आहत करने वाला है साथ इस बयान से स्वतंत्र सेनानियों को अपमानित करने की मंशा साफ दिखती है। कंगना का ये बयान साफ तौर पर देश के खिलाफ है।
विज्ञापन

इस तरह के बयानों से देश मे तनाव फैलाने की कोशिश की गई। इसी विषय को लेकर सिविल थाना कैथल में कंगना रनोत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी। राजबीर सिंह, जगदीप सहरन, सुरेश कौल, अमन डीहलो, सुल्तान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed