{"_id":"68cb1b523dff91f68802053b","slug":"delay-in-sewerage-work-demand-for-explanation-instructions-to-complete-it-within-15-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-741140-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवरेज कार्य में देरी पर जवाब-तलब, 15 दिन में पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवरेज कार्य में देरी पर जवाब-तलब, 15 दिन में पूरा करने के निर्देश
Thu, 18 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद पहुंचकर उपायुक्त प्रीति निर्माणाधीन सड़कों के कार्य की गुणवत्ता और उपयोग की जा रही सामग्री की जांच की। शिकायतों को देखते हुए डीसी ने मौके पर ही सीवरेज निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले 15 दिन में सीवरेज का काम हर हाल में पूरा होना चाहिए।
डीसी ने लोक निर्माण विभाग को कहा कि सीवरेज का जितना हिस्सा पूरा होता जाए, उस क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाए, ताकि लोगों को दिक्कत न हो। इसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप चौक के पास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और नगर पालिका सचिव को निर्देश दिए कि चौक के निकट स्थित नाले की सफाई अगले दो दिनों में हर हाल में हो जाए, ताकि सड़क निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही डीसी ने राजौंद में बनाए जा रहे एसटीपी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजन लगातार समस्या को उठा रहा था, इसलिए आज मौके पर आकर कार्यों का निरीक्षण किया गया है। संवाद