{"_id":"5d696c9e8ebc3e93d76c302a","slug":"decaying-road-kaithal-news-rtk5149798153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को खोदकर भूल गए ठेकेदार, विभाग बना अंजान, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को खोदकर भूल गए ठेकेदार, विभाग बना अंजान, राहगीर परेशान
विज्ञापन
02-कैथल। अमृत योजना के तहत गऊशाला रोड पर कई महिनो से चल रहे पाईप लाईन डालने का निमार्ण कार्य।
- फोटो : Kaithal
। नगर परिषद के माध्यम से अमृत योजना के तहत खोदी गई दो सड़कें लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई हैं। जींद रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज से आगे से शुरू होकर बाईपास चौक तक सड़क को डिवाइडर के एक साइड से करीब साल भर से खोदा हुआ है। एक ओर से यह रास्ता पूरी तरह से बंद है। जिस कारण लोग परेशान हैं। लेकिन नगर परिषद के अधिकारी इस काम को ठेकेदार के भरोसे छोड़कर शायद भूल ही गए हैं। इसी प्रकार से पुराने अस्पताल के निकट की सड़क को खोदने के बाद यहां भी काम काफी धीमी गति से चल रहा है। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अधिकारी एयर कंडीशंड कमरों व गाड़ियों में बैठकर प्लानिंग में मशगूल हैं।
नगर परिषद द्वारा जींद रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के कुछ आगे से शुरू करके बाईपास चौक तक सड़क को डिवाइडर के एक ओर से पूरी तरह से खोद दिया गया है। जिसमें अमृत योजना के तहत सीवरेज की पाइपलाइन डाली गई है। साल भर से यह काम चल रहा है। करीब दो किलोमीटर के इस एरिया में एक साल में अभी तक भी पाइपलाइन नहीं डाली जा सकी है। दिनभर उठती धूल के बीच फोरलेन मार्ग इस समय सिंगल लेन में बदल चुका है।
आईटीआई के विद्यार्थियों सहित मंडी मेें आने-जाने वाले परेशान: नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि अधिकारी एक तरह से इस सड़क को खुदवाकर भूल गए हैं। यहां आईटीआई में छात्र-छात्राएं आती-जाती हैं। मंडी में वाहन आते-जाते हैं। इसके अलावा वे वाहन, जो बाईपास से ना जाकर शहर में आते हैं, इसी मार्ग से शहर में आते हैं। साल भर से यहां लोग परेशान हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। इतना ही नहीं सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और इस समय सिंगल लेन के कारण भी हर रोज कोई ना कोई छोटा व बड़ा हादसा होता रहता है। इस बात की ओर नगर परिषद के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं हैं।
विज्ञापन
एक दूसरे विभाग पर टाली जा रही है देरी की बात:
नगर परिषद के एमई राजकुमार शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को छह माह पहले 75 लाख रुपये और अब पिछले सप्ताह ही 75 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी गई है। पाइपलाइन डाले जाने का काम पूरा हो गया है। अब उम्मीद है कि यह सड़क शीघ्र बन जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि यहां पाइपलाइन डालने की अंतिम तिथि क्या थी? तो उनका जवाब था कि वे बिना रिकॉड देखे कुछ नहीं बता सकते।
दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजकुमार ने कहा कि जब तक किसी प्रोजेक्ट की दो तिहाई राशि जमा नहीं हो जाती, तब तक विभाग टेंडर नहीं लगा सकता। पिछले सप्ताह ही 75 लाख रुपये मिले हैं। वीरवार को ही सड़क का टेंडर लगा दिया गया है। जिस हिस्से में इस सड़क में पाइपलाइन डाले जाने का काम पूरा हो गया है, उसे बनाना शुरू कर दिया जाएगा।
डीसी के आदेशों के बाद जागे अधिकारी
अमर उजाला द्वारा इस समस्या को उठाए जाने के बाद डीसी ने दस दिनों में सड़क को लेकर फैसला लिया जाने के आदेश दिए थे। डीसी की फटकार के बाद पिछले सप्ताह ही नगर परिषद की ओर से 75 लाख रुपये की राशि पीडब्ल्यूडी को दी गई है। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने वीरवार को ही टेंडर लगा दिया। अब यह कब बनेगी, इस बात का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
पुराने अस्पताल के निकट की सड़क भी खोदी
पुराने अस्पताल के निकट की सड़क को भी पाइपलाइन डालने के लिए खोदा गया है। यहां भी काम काफी धीमी गति से चल रहा है। नगर परिषद के एमई राजकुमार शर्मा का कहना है कि सितंबर माह के अंत तक इस सड़क का काम पूरा करने का समय है। यहां सीवरेज के मेनहोल बनाए जा रहे हैं। उम्मीद है यह काम भी जल्द पूरा हो जाएगा।
खस्ताहाल सड़क के कारण होते हैं हर रोज हादसे : पुराने अस्पताल के निकट से गुजर रहे विजय कुमार ने कहा कि यह ऐसा रास्ता है कि स्कूल आने-जाने में बच्चों को आसानी रहती है। लेकिन इस समय इस पूरे रोड को खोद दिया गया है। जिस कारण यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश हो जाए तो यहां से निकला भी नहीं जा सकता। यह अंबाला रोड बाईपास से सिनेमा तक यह रोड जाता है। प्रशासन इस सड़क का काम शीघ्र पूरा करवा, ताकि बच्चों को परेशानी ना हो।