फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Deadly attack on a person due to a minor argument

मामूली कहासुनी को लेकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a person due to a minor argument
मामूली कहासुनी के चलते गांव सेगा में एक परिवार में आपसी झगड़ा हो गया। तितरम थाना में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सेगा निवासी अजरूद्दीन ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मजदूरी का कार्य करता है। कई दिन पहले उसके पारिवारिक सदस्य अनिल के घर जाने को लेकर उसके परिवार के सदस्य की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मामला शांत भी हो गया था। बुधवार को वह उसके चाचा जुसबद्दीन के घर पर जा रहा था। रास्ते में अनिल का मकान पड़ता है, जब वह अनिल के घर के पास पहुंचा तो अनिल ने अपनी पत्नी शहनाज, माता माया, बहन मीना व अपने साले मोहित के साथ पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। अनिल ने हाथ में ली हुई ईंट से उसकी आंख पर वार किया। इसके साले मोहित ने उसकी पीठ पर ईंट से वार किया। इस दौरान झगड़ा की आवाज सुनकर उसका चचेरा भाई अकुंर ने मौका पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। इसके बाद पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एचएसी नरेश कुमार ने बताया पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान आरोपी अनिल, मोहित, अहमद खान, शहनाज, मीना, माया के खिलाफ मारपीट सहित अन्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed