फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead Body of Boy found in Jungle in Kaithal

Kaithal: जंगल में रेत में दबा मिला 14 साल के किशोर का शव, एक दिन पहले हुआ था अपहरण

Sun, 05 Feb 2023 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 04:07 PM IST
सार

घटनाक्रम के अनुसार, गांव रेवाड़ जागीर में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला सुमित-14 पुत्र नरेश शनिवार दोपहर के समय स्कूल से आया था। इसके बाद वह खेलने के लिए घर से निकला था। जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Dead Body of Boy found in Jungle in Kaithal
जंगल में दबा मिला किशोर का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कैथल में गांव रेवाड़ जागीर के किशोर की हत्या कर उसके शव को पास के जंगल में दबा दिया गया। इससे पहले शनिवार की शाम से किशोर लापता था। रात भर न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया था। खोजबीन के दौरान रविवार को जंगल से किशोर का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


डीएसपी की अगुवाई में डॉग स्क्वॉयड, सीन ऑफ क्राइम टीम सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। मृतक किशोर के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, गांव रेवाड़ जागीर में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला सुमित-14 पुत्र नरेश शनिवार दोपहर के समय स्कूल से आया था। इसके बाद वह खेलने के लिए घर से निकला था। जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित के चाचा शिव कुमार ने बताया कि वह गांव बलबेहड़ा स्कूल में पढ़ता था और शनिवार शाम के समय से लापता था। रात भर ढूंढने पर भी जब सुमित का पता नहीं लगा तो उन्होंने चीका थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

रविवार को उसकी तलाश में जब ग्रामीण गांव के साथ लगते जंगल में गए तो वहां पर मिट्टी में बच्चे का पांव नजर आया, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलतेे ही डीएसपी गुहला सुनील कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मिट्टी से शव को बाहर निकालने पर सुमित की पहचान हुई।

इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और सुबूत जुटाए। मृतक बच्चे के चाचा ने बताया कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है, फिर भी किसी ने उनके भतीजे की बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में ले जाकर मिट्टी में दफना दिया है।

उधर, चीका पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीआईए वन और सीआईए टू की टीमें लगाई गई हैं। हत्या में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर उन्हें सलाखों कें पीछे भेजा जाएगा।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिवार की किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी। क्या यह बच्चों का आपसी झगड़ा है? या हत्या की कोई अन्य वजह है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। -मकसूद अहमद, एसपी कैथल

जंगल में दिखे तीन संदिग्धों पर अटकी शक की सूई
रेवाड़ जागीर गांव में मजदूरी कर परिवार पाल रहे नरेश कुमार के घर की खुशियां एक ही रात में उजड़ गई। शनिवार शाम बेटे की गुमशुदगी के बाद परिजनों और पुलिस रातभर खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन रविवार की दोपहर तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस बीच परिजन मामले में पुलिस थाने पहुंचे थे। तभी किसी ने जंगल में तीन संदिग्धों के दिखने की बात कही। इस पर जब ग्रामीणों ने जंगल में तलाश शुरू की तो मिट्टी में दबा अंगूठा दिखा। यह देख ग्रामीण सन्न रह गए। इसके बाद मिट्टी हटाई गई तो सुमित का शव मिला। पुलिस और ग्रामीणों को जंगल में दिखे संदिग्धों पर शक है, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी है।


ग्रामीणों के जहन में भी कौंध रहे सवाल!
मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले नरेश के पास एक बेटा और एक बेटी ही थे। आर्थिक तंगी के बावजूद भी वे खुश थे, लेकिन बेटे की हत्या से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया। ग्रामीणों के जहन में भी कई सवाल कौंध रहे हैं कि सुमित के साथ क्या हुआ होगा? उसे क्यों और किसने मारा? पूरे क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना की चर्चा है। सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर लोग दुख जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed