फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dead body of a person found hanging in the house, family members accused of murder

घर में लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found hanging in the house, family members accused of murder
कैथल। गांव थेह नेवल में एक 46 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में ही पंखे पर लटका मिला। परिजनों ने पड़ोस के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के भाई बीरभान ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एलआईसी में नौकरी करता है। उसके पांच भाइयों में सतपाल सबसे छोटा था। वह रोजाना उसके घर पर शाम के समय हुक्का पीने के लिए आता था। 11 जून को जब वह शाम को उसके पास नहीं आया तो उसने छोटे भाई रामबिलास को मकान पर देखने के लिए भेजा। जब रामबिलास उसके घर गया तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जानकारी मिलने पर वह भी सतपाल के मकान पर पहुंचा और पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी। बीरभान ने बताया कि उसके भाई के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। आरोप है कि उसके भाई सतपाल को गांव के ही प्रदीप, कविता और प्रदीप की मां किताबो काफी समय से परेशान कर रही थी। नौ जून को आरोपी प्रदीप, कविता, किताबो ने सतपाल पर चोरी का आरोप लगा जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने ही सतपाल को मारपीट कर फंदे से लटकाया है। बताया गया कि सतपाल खेती बाड़ी का काम करता था और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घटना के समय वह घर पर अकेला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि थेह नेवल निवासी प्रदीप, कविता, किताबो के खिलाफ मृतक के भाई बीरभान की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed