{"_id":"6155f2b78ebc3e0bc62608a5","slug":"dc-sp-sitting-on-the-ground-to-convince-the-relatives-kaithal-news-knl84981955","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को समझाने डीसी, एसपी जमीन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को समझाने डीसी, एसपी जमीन पर बैठे
विज्ञापन
DC, SP sitting on the ground to convince the relatives
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले शुक्रवार को मॉडल टाउन में घर में घुसकर आढ़ती सत्यवान और उनकी पत्नी कैलाश देवी की हत्या के मामले में कैथल पुलिस एक लाख का इनाम घोषित करने के बाद भी अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वीरवार को सामाजिक संस्थाओं के साथ किए गए प्रदर्शन के दौरान मृतक आढ़ती के पुत्र और अन्य परिजन लघु सचिवालय के गेट पर जमीन पर बैठ गए, तभी डीसी और एसपी भी उनकी बात सुनने के लिए जमीन पर ही बैठ गए और परिजनों को यथाशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विदित रहे कि पिछले शुक्रवार को दोपहर में घर में घुसकर आढ़ती सत्यवान और उनकी पत्नी कैलाश देवी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें परिवार ने बताया था कि उस समय गांव डोहर निवासी राजेश लेनदेन का हिसाब-किताब करने आया हुआ था। पुलिस ने उसी सायं राजेश की गिरफ्तारी के लिए छापमार कार्रवाई शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार उसी दिन उक्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आने से बाल-बाल बच गया। इसके बाद परिजनों का रोष बढ़ता गया। अब तक पुलिस की छापामार कार्रवाई से दो से तीन बार वह पुलिस के पहुंचने से चंद लम्हे पहले ही संबंधित जगहों से फरार हो चुका है। उसे शरण देने पर पुलिस ने बुधवार को ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। इसी कारण पुलिस का कहना है कि राजेश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई बार उसके बिल्कुल निकट थी, लेकिन किसी न किसी तरह से वह फरार होने में कामयाब हो जाता है। एक तरह से पुलिस एढ़ी-चोटी का जोर लगाकर राजेश को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
अब परिजनों ने प्रशासन को महाराजा अग्रसेन जयंती न मनाने की चेतावनी दी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पहुंचना था। यदि हत्यारोपी की 9 अक्तूबर तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई तो वे महाराजा अग्रसेन जयंती नहीं मनाएंगे। ऐसे में पुलिस पर इस बात को लेकर ओर दबाव बढ़ गया है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना होगा। वीरवार के प्रदर्शन में मृतक आढ़ती के पुत्र पुनीत अपनी बात रखते हुए भावुक हो गए ओर बोले कि वे अपनी बहनों को क्या जवाब दें। घर जाकर किसे मां कहें? जब वे श्मशान में सुबह पानी डालने जाते हैं तो उनके पिता की आत्मा पूछती है कि मेरा क्या कुसूर था।
डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि पुलिस लगातार इस मामले में छापामार कार्रवाई कर रही है। प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार हो। कई टीमें इस मामले की जांच में जुटी हैं।