{"_id":"61a51472817f4c767747a2d8","slug":"dc-caught-red-handed-liquor-seller-in-kiosk-kaithal-news-knl911849122","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने खोखे में शराब बेचने वाले को रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने खोखे में शराब बेचने वाले को रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन
DC caught red handed liquor seller in kiosk
- फोटो : Kaithal
शहर में चौक-चौराहों पर ही सरेआम अवैध खुर्दे खोलकर शराब बेची जा रही है। यह किसी कालोनी के लोगों की शिकायत नहीं बल्कि डीसी प्रदीप दहिया ने स्वयं निरीक्षण किया तो एक खोखे में एक व्यक्ति बिना किसी लाइसेंस के देसी शराब बेचते हुए पाया। इसके अलावा देवीगढ़ रोड पर स्थित शराब के ठेके के निकट ही सड़क पर सरेआम एक युवक शराब पीते हुए पाया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने डीसी को सारा हाल भी बताया। डीसी ने तुरंत आबकारी विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश जारी किए।
पंचायत भवन में आयोजित अंत्योदय मेले में डीसी प्रदीप दहिया को किसी ने शिकायत दी कि देवीगढ़ रोड पर शराब के ठेके के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस शिकायत के बाद डीसी लघु सचिवालय जाने की बजाए पंचायत भवन से अमरगढ़ गामड़ी से होते हुए फाटक पार कर देवीगढ़ रोड की ओर जा रहे थे। इसी बीच डीसी ने एक खोखे को देखकर गाड़ी रुकवा ली। उसमें एक व्यक्ति देसी शराब के पव्वे रखे हुए मिला। डीसी ने उससे लाइसेंस के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसके पास लाइसेंस नहीं है। इस पर डीसी ने तुरंत आबकारी अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश जारी किए। इसके बाद डीसी देवीगढ़ रोड पर स्थित शराब के ठेके के निकट पहुंचे। जहां एक युवक शराब के ठेके के बाहर शराब की बोतल लिए हुए बैठा मिला। डीसी ने इस बात को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। यहां पहुंची महिलाओं ने भी डीसी को अपनी व्यथा सुनाते हुए ठेके को यहां से शिफ्ट करने की मांग की। डीसी ने इन महिलाओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यहां पहुंची महिलाओं ने बताया कि इस ठेके को लेकर समस्या है। अब तो डीसी ने खुद भी हालत देख ली है कि ठेके के बाहर बैठकर ही लोग शराब पी रहे हैं। साथ ही यहां अवैध रुप से खुर्दा चलाते हुए सरेआम शराब बेची जा रही है। उन्हें उम्मीद जगी है कि डीसी के दौरे के बाद कुछ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि शिकायत के बाद वे ठेके की जानकारी लेने पहुंचे थे। जहां एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के शराब बेचते हुए पाया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।