फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Daughters who excelled in sports were honored

बेटियां लक्ष्य का निर्धारण करके करें पढ़ाई-डीसी प्रदीप दहिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Daughters who excelled in sports were honored
कैथल। जिले भर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिलास्तर पर लघु सचिवालय में हुए कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि बेटियां लक्ष्य निर्धारण करके पढ़ाई करें। खेल, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान, न्यायिक व्यवस्था, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

उन्होंने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित किया। बीडीपीओ रोजी ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में आगे आकर पुरानी धारणाएं तोड़ी हैं। एडीए संगीता ने कहा कि महिलाएं जो ठान लेती हैं, उसे जरूर पूरा करती हैं। डाइट की प्रिंसिपल सुदेश सिवाच ने कहा कि नारी का सर्वांगीण विकास करना जरूरी है। महिला संरक्षण अधिकारी सुनीता ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कुनाल चौहान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed