{"_id":"68c9b89400068da2260b134a","slug":"danger-from-dilapidated-mansion-in-serdha-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137933-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सेरधा में जर्जर हवेली से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सेरधा में जर्जर हवेली से खतरा
Wed, 17 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
राजौंद के गांव सेरधा में जर्जर अवस्था में खड़ी पुरानी हवेली संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। कैथल के सेरधा गांव में एक प्राचीन हवेली अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। कभी शान और वैभव की प्रतीक रही यह हवेली अब जर्जर अवस्था में है और किसी भी समय गिरने की स्थिति में है। ग्रामीण बोले- कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके घर हवेली के बिल्कुल पास हैं और उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए दिन में कई बार इसके समीप से गुजरना पड़ता है।
ग्रामीण सतीश कुमार, नरेंद्र, सोनू वर्मा, रमेश कुमार, दयाल सिंह, पंडित सुनील कुमार आदि ने बताया कि कुछ दिन पहले हवेली की एक दीवार गिरने से बिजली का पोल और तार टूटकर गिर गए थे। गनीमत रही कि रात का समय होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि अब हवेली इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी गिर सकती है और जानमाल का नुकसान कर सकती है।
महिलाओं में रेखा वर्मा, कमलेश, ज्योति देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी और कुसुम आरती ने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया है। उनका कहना है कि हवेली की हालत को देखते हुए इसके पास से गुजरते हुए भी डर लगता है।
विज्ञापन
नारा ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर इस जर्जर हवेली को हटाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।