फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Danger from dangling wires in BDPO premises

Kaithal News: बीडीपीओ परिसर में झूलते तारों से खतरा

Sun, 11 Jan 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Danger from dangling wires in BDPO premises
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय परिसर के मुख्य मार्ग पर लटके हाई वोल्टेज तार इलाके में खतरे का कारण बन गए हैं। ये तार इतने नीचे आ गए हैं कि हल्की हवा में भी ये खतरनाक ढंग से झूलने लगते हैं।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कई बार ऊंचे वाहनों के साथ इन तारों की टकराहट हो चुकी है। परिसर में प्रतिदिन दर्जनों वाहन और आमजन आवागमन करते हैं, लेकिन लटके तारों की वजह से हर पल दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


परिसर में मौजूद बंदरों के जमावड़े ने स्थिति और भी गंभीर कर दी है। उनकी उछल-कूद से तार टूटने या शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आसपास के लोग और दुकानदार डरे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की सूचना बिजली निगम को कई बार दी गई, लेकिन समाधान के बजाय केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बिजली निगम के एसडीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मौके पर जाकर तारों को ठीक करने के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द खतरे से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed