फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   D-Plan 2031 approved with three new sectors

तीन नए सेक्टरों के साथ डी-प्लान 2031 को मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
D-Plan 2031 approved with three new sectors
01-कैथल। सरकार द्वारा स्वीकृत किया कैथल का डी-प्लान-2031 में बनाया गया मानचित्र। - फोटो : Kaithal
कैथल। वर्षों इंतजार के बाद आखिर शहर के विकास का प्लान मंजूर हो गया है। सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर कैथल शहर के डी-प्लान 2031 को स्वीकृति दे दी है। इस प्लान को वर्ष 2014 में भी पास किया गया था। इसके बाद इसमें तीन नए सेक्टर जोड़े जाने सहित कई तरह की तब्दीली की गई है। उम्मीद जताई जा रही कि अब फाइनल प्लान बन जाने से शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो पाएगा। अहम बात है कि अब औद्योगिक स्तर पर सीएलयू के लिए राज्यस्तर पर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। डीसी को ही एक एकड़ तक की भूमि का सीएलयू करने का अधिकार होगा।
विज्ञापन

शहर को नए डी-प्लान 2031 में 40 सेक्टर स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कई सेक्टरों के अलग-अलग पार्ट बनाए गए हैं। इन सेक्टरों में से 33 सेक्टर रिहायशी इलाके के लिए निर्धारित हैं, जिसमें सेक्टर चार ए, पांच, छह, सात, आठ, नौ, 10, 11, 12, 13, 14, 14 ए, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 24, 27, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 36, 38 व 39 शामिल हैं। कमर्शियल में सेक्टर 2, 3, 14-बी, 15, 18 ए, 22, 25, 29 का हिस्सा, 33, 36, 40 का हिस्सा, औद्योगिक में सेक्टर 17, 26, 27, 28 व 33ए शामिल किए हैं। वहीं कामर्शियल में सेक्टर 2, 3, 14-बी, 15, 18 ए, 22, 25, 29 का हिस्सा, 33, 36, 40 का हिस्सा, औद्योगिक में सेक्टर 17, 26, 27, 28 व 33ए शामिल किए हैं। ट्रांसपोर्ट एवं कम्यूनिकेशन के लिए सेक्टर 25 को रखा गया है, जिन सेक्टरों का नाम एक से अधिक श्रेणी में है, उनमें कुछ हिस्से अलग-अलग श्रेणी में शामिल हैं।
विज्ञापन

डीटीपी अनिल नरवाल ने बताया कि तीन नए सेक्टरों 31-ए, 32-ए और 33-ए के साथ डी-प्लान 2031 को मंजूरी मिल गई है। संबंधित एरिया में कई तरह के कार्याें के लिए डीटीपी कार्यालय से मंजूरी दी जा सकेगी। साथ ही एक एकड़ तक की भूमि की सीएलयू की मंजूरी देने के लिए डीसी अधिकृत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से होगा शहर का विकास-
डी-प्लान 2031 में कुल एरिया 12 हजार 36 हेक्टेयर शामिल किया है, जिसमें 31ए, 32ए व 33ए को नए सेक्टर के तौर पर मंजूरी मिली है। 3811 हेक्टेयर शहरीकरण योग्य एरिया है तो शेष कृषि योग्य एरिया है, जिसे शहर के विकास के लिए भविष्य में प्रयोग में लाया जा सकता है। पास किए गए डी-प्लान में रिहायशी क्षेत्र के लिए 1878 हेक्टेयर, व्यावसायिक के लिए 307 हेक्टेयर, औद्योगिक के लिए 312 हेक्टेयर, सार्वजनिक प्रयोग के लिए 448, अर्ध सरकारी के लिए 221, खाली एरिया सड़क व पार्क के लिए 458 हेक्टेयर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed