{"_id":"5ffde7a98ebc3e30d26935c5","slug":"d-kaithal-news-knl57463112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बैंक उपभोक्ताओं के खातों से आरोपियों ने धोखाधड़ी पूर्वक निकाले लाखों रुपये, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बैंक उपभोक्ताओं के खातों से आरोपियों ने धोखाधड़ी पूर्वक निकाले लाखों रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मामलों में अज्ञात आरोपियों ने दो बैंक उपभोक्ताओं के खाते से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में नहर कॉलोनी निवासी योगेश ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि गत 10 दिसंबर को अज्ञात आरोपी ने उसके बैंक खाते से धोखाधड़ी पूर्वक एक लाख 85 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने गूगल पे व पेटीएम के जरिये ये रुपये ट्रांसफर किए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी है।
दूसरे मामले में शिव नगर निवासी संजीव कुमार ने सिटी पुलिस को शिकायत दी कि चंदाना गेट निवासी सुरेश कुमार उसका जानकार है। सुरेश ने उसे फोन किया कि उसके पास उनके किसी रिश्तेदार का फोन आएगा। वह उसके खाते में 25 हजार रुपये डालेगा। शाम को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उसे फोन पे खोलने के लिए कहा। जैसे-जैसे उसने फोन पे के बारे में कहा वह वैसा ही करता रहा। आरोपी ने उसके खाते में राशि डालने की बजाय उल्टा पैसे निकाल लिए। आरोपी ने तीन बार में उसके खाते से 99997 रुपये निकाल लिए। सिटी थाना एसएचओ अमित कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।