फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

प्रेमी के साथ मिलकर की थी सास की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
d
जनकपुरी कालोनी में बहु ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या की थी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है। उस दिन पुलिस ने मृतका के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप मेें केस दर्ज किया था। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को काबू कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसमें दोनों ने अपराध कुबूल किया। रिमांड के दौरान महिला की निशानदेही पर उसके मकान स्टोर में ट्रक के अंदर छिपाई लोहे का फालीनुमा हथियार, एक वायरकट्टर, तथा मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपी अमित उर्फ जोगी निवासी बरोट के मकान से स्टोर के कबाड नीचे छिपाई गई प्लेटीना बाइक, एक सोना चैन, दो लेडिज सोना अंगुठी, तीन जोड़ी कानों की बाली सोने तथा एक अंगुठी चांदी सहित लूटे गये समुचित सोना-चांदी जेवर बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि जनकपुरी कालोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर 9 अगस्त को थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया था। जिसमें उसने कहा था कि उसकी मां 9 अगस्त की सुबह चारपाई पर मृत पाई गई थी। थाना प्रबंधक सिविल लाइन इंस्पेक्टर अमित कुमार, एसआई कुलविंद्र सिंह, एएसआई राजेश कुमार, लेडी एएसआई रेनू तथा लेडी एचसी सुनील की टीम ने आदेशों पर खरा उतरते हुए जनकपुरी कालोनी से मृतक महिला की पुत्रवधू राजविंद्र उर्फ राज को व अमित निवासी बरोट को उसके गांव से काबू करके गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार आरोपी अमित निवासी बरोट काफी समय से महिला के मकान में अपनी बाइक खड़ी करता था, जिनके कुछ समय पूर्व अवैध संबंध स्थापित हो गए। जबकि आरोपी महिला के पति व सास के समक्ष उसे अपनी बहन मानकर राखी बांधता था। इस दौरान पति को शक होने पर उसने अपनी मां की मार्फत अमित को घर आने से मना कर दिया, तो एक साथ रहने के लिए कटिबद्ध दोनों आरोपियों द्वारा पहले महिला (आरोपी महिला की सास) तथा बाद में उसके पुत्र (आरोपी महिला के पति) को रास्ते से हटाकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोपी महिला के दो संतान बताई गई है, जबकि उसके ससुर का स्वर्गवास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी द्वारा अपनी महिला साथी के पास नींद की गोलियां पहुंचा दी गई, जिसने 8 अगस्त की शाम सब्जी में नींद की गोलियां डालकर अपनी सास व पति को खाना खिलाया, तो वे गहरी नींद में सो गए। रात को करीब सवा एक बजे आरोपी अपनी महिला मित्र के घर पहुंचा, जहां महिला ने घर के सीसीटीवी कैमरे तारें काटकर पहले ही बंद कर दिए थे। आरोपी अमित ने अपने बैग से लोहे की फाली निकाली तथा सोई हुई बुजूर्ग महिला के सिर व शरीर पर कई वार किए, जिसके दौरान महिला की पुत्रवधु अपनी सास की टांगे दबोच रही। सास के गले व कानों के सोना जेवर निकालकर अमित को दे दिए तथा महिला के कहे अनुसार फाली से संदूक का ताला तोड़कर वहां रखे जेवरात व नकदी दोनों द्वारा लूट ली गई। इस दौरान आरोपित महिला द्वारा कमरे में कपड़े व अन्य सामान बिखेर दिया गया, ताकी पुलिस व लोगों को लगे कि यह वारदात किसी चोर-लूटेरे द्वारा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed