फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   currency note found in colony

करण विहार कालोनी में बिखरे पड़े मिले 500-500 के नोट, कालोनी में दहशत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
currency note found in colony
कैथल। शनिवार को जींद रोड पर स्थित करण विहार कालोनी में 500-500 रुपये के नोट बिखरे हुए मिले। जिससे कालोनी में हडक़ंप मच गया। कालोनी वासियों ने पुलिस को सूचित किया। नोटों के संक्रमित होने की आशंका के चलते किसी ने हाथ नहीं लगाया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने नोट कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि करण विहार कालोनी में 500-500 रुपये के नोट बिखरे हुए हैं। यह सूचना मिलते ही पुलिस चौकी अनाज मंडी प्रभारी सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस कर्मचारियों ने पूरी कालोनी में तीन से चार एकड़ में फैले अलग-अलग जगहों पर नोटों को ढूंढा और उन पर पत्थर आदि रख दिए, ताकि वे उड़ ना सकें। 500-500 रुपये के नोट एक जगह तो भारी मात्रा में थे। इसके अलावा एक पूरी कालोनी में घरों के सामने, कालोनी में खड़े गंदे पानी में व दीवारों के पीछे सहित खुले प्लाट में बिखरे हुए थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यहां तीन-चार युवक कई बाइकों पर तेजी से निकले। इसके बाद ये नोट दिखाई दिए। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में एपीडोमॉलोजिस्ट शमशेर सिंह सहित चिकित्सीय स्टॉफ मौके पर पहुंचा और सभी नोटों को एक डिब्बे में रखकर जांच के लिए भेज दिया गया। थाना शहर प्रभारी नन्हीं देवी ने कहा कि सूचना मिली थी कि यहां नोट बिखरे हुए हैं। इन नोटों को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी। जो भी मामला सामने आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संक्रमण फैलाने की दृष्टि से फेंकने की आशंका:-कोरोना संकट के बीच कई शहरों में इस तरह के नोट बिखरने की जानकारी प्राप्त हुई है। ऐसे में एक जगह पर इतनी संख्या में नोट बिखरे हुए मिलना आस-पास के लोगों में इस बात को लेकर डर नजर आया कि कहीं संक्रमण की आशंका के चलते इन नोटों को तो नहीं बिखरेगा गया। नोट क्यों और किसने बिखरे या रखें हैं, यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। फिल्हाल इतनी संख्या में बिखरे हुए नोट मिलने से कालोनी वासी दहशत में आ गए और पुलिस को सूचित कर दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed