{"_id":"583886c34f1c1b262413d9cc","slug":"currency-crisis-people-marriege-not-found-money-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तावेज पूरे होने पर भी नहीं मिले बेटे की शादी के लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तावेज पूरे होने पर भी नहीं मिले बेटे की शादी के लिए रुपये
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
मैनेजर को शादी का कार्ड दिखाता पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद सरकार के आदेशों के अनुसार बैंकों से शादी के लिए ढाई लाख रुपये निकलवाने की अनुमति की घोषणा के बाद भी शादी वाले परिवारों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। बैंकों में पहले ही कैश की कमी है और दूसरी ओर शादी वाले परिवारों को कैश न मिलने से उनमें गहरा रोष है।
शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित यूनियन बैंक से बेटे के शादी के लिए रुपये निकलवाने आए कर्मचारी को रुपये नहीं मिले। जिस पर उसने व उसके साथ आए परिवार के सदस्यों ने बैंक के बाहर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारी के समझाने के बाद वे शांत हुए। इसके बाद उन्हें बैंक के शाखा प्रबंधक से मिलवाया गया। बेटे की शादी के लिए रुपये लेने आए पीडब्ल्यूूडी विभाग में तैनात कर्मचारी प्रेम ने बताया कि 5 दिसंबर को उसके बेटे सुनील की शादी है। शादी को लेकर रुपये निकलवाने के लिए ड्यूटी से छुट्टियां ले रखी है। जिस पर वह पिछले एक सप्ताह से बैंक में रुपये के लिए चक्कर काट रहा है। लेकिन बैंक प्रबंधक उसे आश्वासन पर आश्वासन देकर बरगला रहा है। उसने बताया कि शादी को लेकर रुपये निकलवाने को लेकर सभी शर्तों के मुताबिक दस्तावेजों को पूरा किया है। वह डीसी से मिल चुके हैं। डीसी ने लीड बैंक मैनेजर से भी मिलने के लिए कहा और उन्होंने दस्तावेजों पर बैंक को रुपये देने के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद भी बैंक उन्हें रुपये नहीं दे रहा। उन्होंने बताया कि शादी को केवल दस दिन रह चुके हैं। शादी के लिए अभी तक कोई भी खरीदारी नहीं की है। इस वजह से काफी परेशानी आ रही है।
आरबीआई के नियमानुसार उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खाते में रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। जिससे वह शादी का काम निपटा सके। लेकिन वह इस पर राजी नहीं है। इस पर कुछ नहीं किया जा सकता। वह अपनी जिद्द पर अड़े हैं।
विज्ञापन
कमल जैसवाल, मैनेजर, यूनियन बैंक, अंबाला रोड, कैथल