{"_id":"583887ac4f1c1b967413b99f","slug":"currency-crisis-banks-note-crisis-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी के लिए दिन भर हुई मारामारी-दोपहर तक नहीं पहुंचा कई बैंकों में कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी के लिए दिन भर हुई मारामारी-दोपहर तक नहीं पहुंचा कई बैंकों में कैश
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैंकों के बाहर हुई धक्का-मुक्की
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा बैंकों से प्रतिबंधित नोट बदलने पर लगाई गई रोक के बावजूद बैंकों में लाइनें कम नहीं हुई हैं। नकदी के लिए लोग दिन भर लाइनों में लगे रहे। कई बैंकों में दोपहर तक भी नकदी नहीं पहुंची। वहीं एटीएम के बाहर भी अभी यही स्थिति बनी हुई है। बाजार में 2000 के नोट की करेंसी काफी पहुंच गई है। लेकिन 500 का नोट ना होने के कारण इस नोट के छुट्टे करने में परेशानी आ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सोमवार को 500 के नोट की करेंसी पहुंचने का अनुमान है।
सरकार ने नोट बदलने पर शुक्रवार से पूरी तरह से बैन लगा दिया। अब 1000 का नोट केवल बैंक खातों में जमा होगा। जबकि 500 का नोट पेट्रोल पंपों व अन्य जरूरी बिलों के तौर पर 15 दिसंबर तक दिया जा सकेगा। नोट बदलने पर प्रतिबंध के बावजूद शुक्रवार को बैंकों में लाइनें कम नहीं हुई।
पैसे निकालने को उमड़ रही है भीड़
बैंकों में अब नकदी जमा करवाने वालों की भीड़ छंट गई है। शुक्रवार को करीब 40 करोड़ रुपया ही सभी बैंकों में जमा हो पाया। जबकि बैंकों की ओर से लोगों को 10 करोड़ रुपये दिए गए। लेकिन कई बैंकों में लोगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
दोपहर तक पहुंचा कई बैंकों में कैश
शुक्रवार को करनाल रोड स्थित एसबीआई, यूको बैंक और एचडीएफसी, इलाहाबाद बैंक और ओबीसी बैंक में कैश ही नहीं पहुंचा। यहां दोपहर बाद कैश पहुंचा तो लेकिन भीड़ के कारण वह भी जल्द ही खत्म हो गया। अंबाला रोड स्थित पीएनबी में दोपहर 12 बजे कैश पहुंचा लेकिन पेंशन और रुपये लेने आए लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण यहां केवल दो घंटे में ही कैश खत्म हो गया। इससे पहले जब बैंक में कैश पहुंचा तो वहां भीड़ में खड़े लोग आगे बढ़ने की होड़ में आपस में ही झगड़ने लगे। जिसके बाद मैनेजर ने खुद कैश काउंटर पर आकर लोगों को रुपये देने का आश्वासन देकर शांत करवाया।
सरकार के आदेशों की हो रही अवहेलना
आरकेएसडी कॉलेज के समीप स्थित यूनियन बैंक की शाखा में भी रुपयों के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। यहां भी लोगों को रुपये न मिलने पर बैंक के प्रति गहरा रोष देखने को मिला। बैंक से रुपये लेने आए माता गेट निवासी सुनील ने बताया कि वह बैंक में रूपये लेने के लिए पिछले दो सप्ताह से चक्कर काट रहा है। उसे केवल 12 हजार रुपये ही मिले। जबकि 24 हजार रुपये चाहिए थे। उसने बताया कि सरकार के निर्देशों के तहत एक सप्ताह में 24 हजार रुपये निकलवा सकते हैं। लेकिन बैंक उन्हें देने में आना कानी कर रहा है।
प्रताप गेट निवासी कृष्ण लाल ने बताया कि वह सुबह आठ बजे ही बैंक में रुपये लेने के लिए पहुंच गया था। लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण वह पीछे लाइन में लगा। जब उसका नंबर आया तो बैंक कर्मियों ने कैश खत्म होने का बहना बनाया। उसने आरोप लगाया कि बैंककर्मी अपने चहेतों और जानकारों को कैश दे रहे हैं।
एटीएम पर पूरे दिन रही भीड़
बैंकों में नकदी नहीं होने के कारण एटीएम पर लोगों की अधिक भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को शहर के अधिकतर एटीएम में दोपहर बाद कैश डाला गया। एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए बंद पड़े एटीएम पर ही लोग कैश आने के इंतजार में बाहर बैठे रहे।
बैंकों में बुढ़ापा पेंशन के कारण अब भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। नकदी जितनी आती है, मांग अनुसार दी जा रही है। शुक्रवार को करीब 10 करोड़ रुपये बांटे गए। शनिवार व रविवार को बैंकों में छुट्टी रहेगी। सोमवार तक 500 के नोट भी पहुंचने का अनुमान है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी। जमा करवाने वाली नकदी में कमी आई है। शुक्रवार को यह करीब 40 करोड़ रही। एटीएम के कारण लोगों को राहत मिल रही है।
टीके राणा, मैनेजर, लीड बैंक, कैथल।
भाजपा नेता और चेयरमैन ने किया बैंकों का दौरा
कैथल। बैंकों में भीड़ अधिक होने के कारण भाजपा नेता राव सुरेंद्र, यशपाल प्रजापति और अन्य भाजपा के पार्षदों ने शहर के बैंकों का दौरा किया। भाजपा नेताओं ने अंबाला रोड स्थित पीएनबी, सीवन गेट सिथत सेंट्रल बैंक और रेलवे पुल के नीचे स्थित बैंक ऑफ इंडिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पेंशन के लिए बुजुर्गों और महिलाओं को अंदर इंट्री करवाई। बैंकों में केवल एक पुलिस कर्मचारी द्वारा ड्यूटी देने पर भाजपा नेताओं ने बैंक अधिकारी को कर्मचारी तैनात करवाने के लिए कहा। नेताद्वय ने वित्तीय सहायक एके सिन्हा से लोगों की परेशानी दूर करने की बात कही।
कैश के अभाव में लोग रहे परेशान
बैंक में पैसे जमा करवाने व निकलवाने के लिए उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ जुटी रही बैंकों में कैश की कमी व लंबे लाइनों में पूरा दिन खड़े रहने के बावजूद भी उन्हें कैश नही मिलता। उधर राजौंद में स्थित एच डी एफ सी बैंक प्रबंधक राजबीर राणा ने बताया कि उन्होंने 25 लाख रुपये जमा किया है और 25 लाख रुपये बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं ने खाते से निकलवाए। पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक आर डी गोयल ने बताया कि उन्होंने 12 लाख रुपये जमा किया है और 4 लाख 12 हजार रुपये बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं ने खाते से निकलवाए। ओ बी सी बैंक प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि उन्होंने 25 लाख रुपये जमा किया है और 12 लाख रुपये बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं ने खाते से निकलवाए।