फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cultural exchange with tribal girl students

Kaithal News: वनवासी छात्राओं के साथ हुआ सांस्कृतिक आदान-प्रदान

Wed, 08 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cultural exchange with tribal girl students
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज, चीका के पर्सनल काउंसलिंग सेल द्वारा संचालित प्रेरणा कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष आयोजन किया गया, जिसमें नॉर्थ इंडिया की वनवासी कल्याण संस्था से आई करीब 30 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वनवासी छात्राओं और कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच हुआ सांस्कृतिक आदान-प्रदान रहा।
विज्ञापन


वनवासी छात्राओं ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी समृद्ध संस्कृति की झलक पेश की, वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस आपसी सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत और यादगार बना दिया, साथ ही विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान और समझ को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विरेंद्र पाल के मार्गदर्शन में किया गया। अंत में प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी, प्रेरणादायक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पशुपालन, डेयरी और इससे जुड़े रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed