फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crossing of jewelery and cash by giving intoxicants to an elderly woman

बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर आभूषण और नकदी की पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Crossing of jewelery and cash by giving intoxicants to an elderly woman
कैथल। छात्रावास रोड पर एक बुजुर्ग महिला को दो महिलाओं ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। महिला को दो दिन बाद होश आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छौत निवासी फूलचंदी ने बताया कि वह 4 दिसंबर को कैथल में सामान खरीदने के लिए आई थी। उसका पोता सुखचैन उसे छात्रावास रोड पर छोड़कर घर चला गया। वह यहां एक सुनार की दुकान के आगे बैठी थी। इसी बीच दो महिलाएं उसके पास आईं और उससे बात करने लगीं। बात करते हुए दोनों ने उसे जूस पिलाया। जूस पीने के बाद उसे नशा हो गया। वे उसे बात करते हुए बाजार की ओर ले गईं। इसी बीच उसे चक्कर आने लगे तो एक महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वह खरादिया मोहल्ले में एक सीमेंट की कुर्सी पर बैठ गई। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में थी। बाद में पता चला कि वे महिलाएं उसके गले से सोने का आभूषण, दोनों कानों की सोने की बाली व उसके पास से 12 हजार रुपये ले गईं। उसे दो दिन बाद होश आया। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed