Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Crops affected by rain; MLA Devendra Hans visits the *mandi* (market) to hear farmers' concerns.
{"_id":"6ad11744f2a72811c10acea6","slug":"crops-affected-by-rain-mla-devendra-hans-visits-the-mandi-market-to-hear-farmers-concerns-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156594-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश से फसलें प्रभावित, विधायक देवेंद्र हंस ने मंडी पहुंचकर सुनीं किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश से फसलें प्रभावित, विधायक देवेंद्र हंस ने मंडी पहुंचकर सुनीं किसानों की समस्याएं
अनाज मंडी में अधिकारियों से बातचीत करते हुए विधायक देवेंद्र हंस।
Link Copied
सीवन। भारी बारिश के बाद किसानों की समस्याओं का जायजा लेने के लिए गुहला के विधायक देवेंद्र हंस ने सीवन अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानी सुनी और मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों के साथ चर्चा की। विधायक ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और मंडी में पड़ी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की पककर तैयार फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं मंडियों में खुले में रखी उपज को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि मंडी में फसल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और किसानों को अपनी उपज के संबंध में किसी प्रकार की परेशानी न हो। देवेंद्र हंस ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी करवाई जाए और फसलों को हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़ी फसल और मंडियों में रखी उपज, दोनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ऐसे में प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देकर राहत प्रदान की जानी चाहिए। इस मौके पर मंडी के प्रधान अमरेंद्र सिंह खारा, मंडी सचिव मंजीत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पाली सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।