फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   student burnt, police case file, parents, kaithal

संदिग्ध हालत में आग में झुलसा दसवीं का छात्र

Tue, 31 Jan 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 31 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
student burnt, police case file, parents, kaithal
आग - फोटो : SELF
जवाहर नवोदय विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां से पटियाला के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रिंसिपल के अनुसार छुट्टी जाने के लिए दबाव बनाने की नीयत से छात्र ने कागज जला आग लगाने का नाटक किया था लेकिन वह इससे झुलस गया। वहीं पुलिस का कहना है कि आग उसने खुद लगाई या फिर लगी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तितरम नवोदय विद्यालय में लड़कों के होस्टल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्र के आग में झुलसने की सूचना मिली। सूचना पर स्टाफ सदस्यों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया। छात्र के हाथ, पांव व छाती झुलस गए हैं। फोन पर कैथल के खुराना रोड निवासी इस छात्र के पिता ने बताया कि अभी उसका इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। वह कैसे जला, इस बारे में वही सही जानकारी देगा, तभी पता चलेगा। इसलिए अभी कुछ नहीं बताया जा सकता।
विज्ञापन


स्कूल की प्रिंसिपल राजेश कुमारी ने बताया कि झुलसे छात्र ने अपने परिजनों को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार वह घर जाना चाहता था। इसके लिए उसने कागज से आग लगाई, ताकि कुछ जलने पर घर जाने के लिए छुट्टी मिल सके। लेकिन वह ज्यादा झुलस गया। एसएचओ मनदीप सिंह ने बताया कि छात्र के पास एक और लड़क सोया हुआ था। जो ठीक-ठाक है। इसलिए पता लगाया जा रहा है कि आग उसने खुद लगाई या फिर लगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed