फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Son killed his father in Balbehada village of Cheeka in Kaithal

Kaithal: चीका के गांव बलबेहड़ा में पुत्र ने पिता की हत्या की, पहले ईंट से किया वार फिर दबाकर मारा

Sat, 05 Aug 2023 04:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 05 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

परिजनों ने आरोप लगाया कि पाला राम का पिता जमीन का बंटवारा नहीं कर रहा था। इसके चलते पाला राम नाराज था। इस मुद्दे को लेकर काफी समय से उन दोनों में तकरार चल रही थी। हालांकि उनका यह भी कहना था कि शुक्रवार रात में दोनों ने एकत्रित बैठकर हुक्का पिया था व भोजन किया।

विज्ञापन
Son killed his father in Balbehada village of Cheeka in Kaithal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैथल के चीका के गांव बलबेहड़ा में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी। जानकारी अनुसार गांव बलबेहड़ा में शनिवार सुबह करीब छह बजे 43 वर्षीय पाला राम ने अपने 75 वर्षीय पिता नफे सिंह पर घर पर पहले ईंटो से पीटा। इसके बाद उसने अपने पिता का गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने का बाद थाना चीका के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की मां की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गांव में मौके पर जांच कर रही है। चीका थाना व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि पाला राम का पिता जमीन का बंटवारा नहीं कर रहा था। इसके चलते पाला राम नाराज था। इस मुद्दे को लेकर काफी समय से उन दोनों में तकरार चल रही थी। हालांकि उनका यह भी कहना था कि शुक्रवार रात में दोनों ने एकत्रित बैठकर हुक्का पिया था व भोजन किया। सुबह जब पाला राम के बड़े भाई का लडक़ा कमरे में चाय देने आया तो उसने अपने दादा को मरा हुआ मिला। इसके बाद परिवार के अन्य लोग वहां एकत्रित हो गए व पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
इस मामले में चीका के थाना प्रभारी शिव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पाला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी वह फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed