फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   shopkeeper's murder

पहले लूटा फिर हत्या कर राजबाहे में फेंका

Mon, 23 Nov 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 23 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी के निकट दुकान चला रहे एक दुकानदार की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्यारे नकदी सहित अन्य सामान लूट कर भाग गए। शव को रजबाहे में फेंक दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार मृतक पाचू राम के भाई नीतिश राय पुत्र नवोदय राय यादव ने कहा कि उसका भाई अनाज मंडी ढांड के सामने लगभग नौ साल से करियाना की दुकान चला रहा था। शनिवार रात को लगभग 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वह घर पर नहीं पहुंचा। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे किसी ने फोन पर सूचना दी कि पाचू राम घर से कुछ ही दूरी पर रजवाहे में मृत पड़ा है। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


नीतिश ने  बताया कि उसके भाई को दो दिन पूर्व ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। कातिल उसके भाई का मोबाइल फोन व नकदी भी लूट कर ले गए। उसके भाई के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी कृष्ण मुरारी, डीएसपी जोगिंद्र सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और ढांड पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ढांड थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed