फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SHO accused of taking bribe in Kaithal sent in judicial custody

कैथल: रिश्वत लेने का आरोपी एसएचओ न्यायिक हिरासत में, चार दिन के रिमांड के बावजूद विजिलेंस बरामद नहीं कर पाई रिश्वत की रकम

Tue, 08 Feb 2022 02:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 02:11 AM IST
सार

ब्राह्मण समाज ने जयवीर की मदद के लिए 21 सदस्यीय कमेटी बनाई है। चार दिन के रिमांड के बावजूद विजिलेंस रिश्वत की रकम बरामद नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
SHO accused of taking bribe in Kaithal sent in judicial custody
मामले को लेकर एकत्रित हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल में पुलिस थाना चीका में एसएचओ रहते हुए पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार इंस्पेक्टर जयवीर शर्मा से विजिलेंस की टीम चार दिन स्रद्ध रिमांड के दौरान नकद राशि बरामद नहीं कर पाई। सोमवार को न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, ब्राह्मण समाज की ब्राह्मण धर्मशाला में हुई बैठक में एसएचओ जयवीर की मदद के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने हंगामे के बीच दो फरवरी को एसएचओ चीका जयवीर शर्मा को गिरफ्तार किया था लेकिन उनसे रिश्वत की रकम बरामद नहीं हुई थी। यह राशि बरामद करने के लिए विजिलेंस ने इंस्पेक्टर जयवीर को तीन और चार फरवरी को न्यायालय में पेश कर एक-एक दिन की रिमांड पर लिया। इसके बाद पांच फरवरी को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


इन दो दिनों में भी विजिलेंस इंस्पेक्टर जयवीर से नकद राशि बरामद नहीं कर पाई। इस तरह कुल चार दिन की रिमांड में विजिलेंस के हाथ खाली रहे। पूछताछ के बाद इंस्पेक्टर जयवीर को सोमवार को दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विजिलेंस प्रभारी सुरेश कुमार ने कहा कि पूछताछ में नकदी बरामद नहीं हो पाई। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

21 सदस्यीय कमेटी गठित 

जयवीर शर्मा की मदद के लिए समाज के लोगों की सीवन गेट स्थित जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के प्रधान हरिराम दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विजिलेंस की ओर से जयवीर के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की गई। बैठक में जयवीर की बहन संतरो, पुत्र अमन और भाई नरसी भी पहुंचे। इस दौरान जयवीर की मदद के लिए एक 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें हरिराम दीक्षित के साथ नरेश शर्मा चंदाना, राजू शर्मा डोहर, राजकुमार सरपंच, रणधीर वाल्मीकि, विनोद शर्मा कठवाड़, संजय वाल्मीकि, राजू पाई, सुरेश बजरंगी, महीपाल कौशिक, नरेश बात्ता, पवन शर्मा सरपंच बात्ता, नेत्रपाल चीका, सुरजभान शर्मा, शिव कुमार पाडला, विक्की शर्मा पूर्व पार्षद, सूबेराम बाबालदाना, राजेश आत्रेय करोड़ा, आनंद पूर्व पार्षद, सतबीर मालखेड़ी, सुरेश शर्मा को शामिल किया गया। 

एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई निंदनीय

गुहला-चीका। हरियाणा कांग्रेस सोनिया गांधी ब्रिगेड अध्यक्ष दीपा शर्मा ने एसएचओ जयवीर शर्मा के मामले में विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई को निंदनीय बताया है। कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के एसएचओ के खिलाफ की गई कार्रवाई निंदनीय है। उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर आम जन सड़क पर उतरा हुआ है जो उसकी ईमानदारी का सबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed