फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   police, security,people,audio

पुलिस सिक्योरिटी प्राप्त व्यक्ति का ऑडियो वायरल, सुरक्षा वापस लेने की मांग

Fri, 24 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Fri, 24 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 एक व्यक्ति की सट्टेबाजी की ऑडियो वायरल होने पर उसे दी गई पुलिस सुरक्षा वापस लेने की मांग शुक्रवार को लोगों ने की। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। कलायत निवासी भूपेंद्र सिंह, गोपाल नंबरदार, राजेश कुमार, राहुल राणा, राकेश कुमार, बिरमी राणा का कहना है कि अपने आप को समाजसेवी कहलाने वाले इस व्यक्ति की पोल खुल चुकी है। आरोप लगाया कि वह असल में सट्टा किंग है। उसकी एक आडियो क्लिप वायरल हो चुकी है। गोपाल नंबरदार ने कहा कि यह व्यक्ति पुलिस सिक्योरिटी की आड़ में लोगों को ब्लैकमेल करता है। दावा करता है कि ऊपर से लेकर नीचे तक उसकी जानपहचान है। भूपेंद्र राणा ने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए नासूर बन चुका है उसे पुलिस सिक्योरिटी दिया जाना सही नहीं है।  यह व्यक्ति कोई काम नहीं करता फिर भी दो पुलिस कर्मियों की सिक्योरिटी के साथ ही महंगी गाड़ियों में घूमता है। उनका कहना था कि गत दिनों वायरल हुई ऑडियो क्लिप में इस व्यक्ति के गैर कानूनी साम्राज्य का पर्दाफाश हो गया है। लोगों ने ज्ञापन में मांग की कि गैरकानूनी कार्य करने वाले इस समाजसेवी से पुलिस सिक्योरिटी तत्काल वापस ली जाए। साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed