फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   police lockup, attempt, sucied, case file, kaithal

पुलिस हिरासत में किया आत्महत्या का प्रयास

Tue, 28 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 28 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
police lockup, attempt, sucied, case file, kaithal
jail - फोटो : demo pic
पुलिस द्वारा लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने शौचालय में जाने के बहाने दीवारों पर सिर पटकते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने उसका इलाज कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में एक अन्य मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक अपने द्वारा की गई वारदातों से शर्मिंदा था और वह चिल्ला-चिल्लाकर यह कह रहा था कि मुझे जीना नहीं है, मरना है। घटना सोमवार शाम की है।
विज्ञापन


लूट के मामले में पुलिस ने 24 फरवरी को गिरोह के छह आरोपियों को काबू किया था। जिसमें से गांव आंधली निवासी कर्मजीत उर्फ काका गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 6 बजकर 10 मिनट पर ईएसआई सुभाष चंद, एएसआई चन्द्रभान व हेड कांस्टेबल जगदीश रिमांड पर चल रहे युवक को सदर थाना के हवालात में लेकर आए। कर्मजीत को अंदर हवालात के अंदर बंद कर वे खाना खाने चले गए। मौके पर सिपाही सचिन ड्यूटी दे रहा था। कर्मजीत हवालात के बने बाथरूम में जाने के लिए कहा और जब वह बाथरूम के अंदर गया तो टायलेट के नीचे लगी लोहे की पत्ती पर सिर मार दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि वह जीना नहीं चाहता है। मरना चाहता है। उसने जो अपराध किया है, उसके लिए वह शर्मिंदा है। लोहे की पत्ती पर सिर मारने के कारण उसके सिर से खून निकल आया। तभी मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू किया और आत्महत्या के प्रयास करने पर कानूनी अपराध का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कर्मजीत उर्फ काका का रात को मेडिकल करवाकर कोर्ट मेें पेश किया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कई वारदातों का हुआ खुलासा
पुलिस ने 24 फरवरी को लूट की वारदात को अंजाम दे रहे लुटेरे गिरोह के छह सदस्यों को काबू किया था। पूछताछ में उनसे फाइनेंसर, बैंक कर्मचारी, व्यापारी व सीएससी सेंटर संचालक से हथियारों के बल पर नकदी छीनने के कई मामले सुलझे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed