{"_id":"64a2786b77263396d7035cc6","slug":"overload-truck-collides-with-electric-wire-in-kaithal-woman-injured-after-wire-falls-into-house-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: बिजली के तार से टकराया ओवरलोड ट्रक, तार घर में गिरने से महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: बिजली के तार से टकराया ओवरलोड ट्रक, तार घर में गिरने से महिला घायल
Mon, 03 Jul 2023 12:57 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:57 PM IST
सार
सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक कैथल से खनौरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही सिरटा रोड के चौक पर पहुंचा तो यहां से गुजर रहे तार से ट्रक टकरा गया। ट्रक के तार में उलझने के कारण यह तार घर में जाकर गिरा। इसके बाद यहां पर मौजूद 45 वर्षीय महिला सतो देवी को चोटें लग गई।
विज्ञापन
बिजली का खंभा गिरने से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल में खनौरी रोड पर सोमवार सुबह के समय एक ओवरलोड ट्रक सडक़ के ऊपर से गुजर रही तार से टकराया। इस हादसे में बाद तार गिरकर एक घर में गिरी। गनीमत यह रही कि उस समय तुरंत ही बिजली बंद हो गई। वहीं, तार की चपेट में आने से महिला घायल हो गई। जबकि सडक़ में साइड में ही ट्रांसफार्मर गिर गया। इस घटना के बाद मौके पर ही बिजली गिनम के एसडीओ संदीप टांक मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बिजली न जाती तो महिला की जान पर भी बन सकती थी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक कैथल से खनौरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही सिरटा रोड के चौक पर पहुंचा तो यहां से गुजर रहे तार से ट्रक टकरा गया। ट्रक के तार में उलझने के कारण यह तार घर में जाकर गिरा। इसके बाद यहां पर मौजूद 45 वर्षीय महिला सतो देवी को चोटें लग गई। महिला को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
एसडीओ संदीप टांक ने बताया कि इस घटना के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान यहां पर पहले से ही बिजली बंद थी। इसके बाद अन्य कॉलोनियों की बिजली को भी बंद करवाया। इसके बाद तार को ठीक करवाया। एक ही महिला को चोट लगी है।
विज्ञापन