फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One died in Firing at Gurdwara Premises over dispute in Kaithal

कैथल: कार सेवा की प्रधानी के विवाद में गुरुद्वारा परिसर में फायरिंग, एक की मौत, मौके से कई हथियार बरामद

Wed, 08 Sep 2021 02:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 02:50 PM IST
सार

गुरुद्वारे में एक ड्राइवर कार सेवा के प्रधान पद के लिए दावा कर रहा है। इसी कारण विवाद चल रहा है। संगत ने उसे और उसके साथियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
One died in Firing at Gurdwara Premises over dispute in Kaithal
कैथल में फायरिंग के बाद जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक नीम साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा के प्रधान पद को लेकर हुए विवाद में दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद करते हुए दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। दोपहर एक बजे की घटना के बाद भी देर रात करीब 8 बजे तक पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी।

विज्ञापन


घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा नीमसाहिब में कारसेवा के प्रधान पद व कमरे खाली करने को लेकर हुए विवाद में पंचायत थी। जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दुड़ाना निवासी जोगा सिंह (65), बड़सीकरी निवासी सतनाम सिंह (62), डेरा गदला पट्टी अफ्गान निवासी मनदीप सिंह, वजीरखेड़ा निवासी कश्मीर सिंह व दुड़ाना जींद निवासी अजमेर सिंह घायल हो गए। इन्हें पहले शाह अस्पताल ले जाया गया। जहां से जोगा सिंह को पसली में गोली लगने के कारण रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



इसी बीच लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीआईए, सीन ऑफ क्राइम सहित पुलिस की विभिन्न टीमों ने डीएसपी विवेक चौधरी की अगुवाई में घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मौके से हथियार व अन्य सामान जब्त कर लिया और जिन कमरों को लेकर विवाद था। उनमें से दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि आरोपी बिट्टू यहां ड्राइवर है। वह कारसेवा के प्रधान बाबा गोपाल सिंह की मौत के बाद खुद को प्रधान बनाने की मांग कर रहा था। इसी विवाद में संगत उसके पास कमरे खाली करने की बात कहने के लिए गई थी। जिसमें उस पर उसके साथियों द्वारा फायरिंग करने का आरोप है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा इस गुरुद्वारे की सेवा संभाल का काम देखा जा रहा है। कारसेवा के दिल्ली से प्रधान बाबा बचन सिंह ने पिहोवा के बाबा महेंद्रसिंह को इस गुरुद्वारे की प्रधानी सौंप दी थी। घटना के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित थे।


डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं। नियमानुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है। दो पक्षों का विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed