फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   nintey thousand widraw form account by credit card

क्रेडिट कार्ड मिले बिना ही लगी 90 हजार की चपत

Wed, 23 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 23 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
बैंक का क्रेडिट कार्ड ग्राहक को मिला ही नहीं पर उसके खाते में 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। कलायत निवासी विनोद कुमार ने कलायत थाने में शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार उसका खाता एचडीएफसी बैंक की कलायत शाखा में है।
विज्ञापन


अगस्त में उसने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए फार्म भरा। 17 दिसंबर को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एचडीएफसी कुरुक्षेत्र से बोल रहा है और यह पता करना है कि उनके पास क्रेडिट कार्ड पहुंचा या नहीं।
विज्ञापन


विनोद ने कहा कि कार्ड नहीं आया है। उसके अढ़ाई घंटे बाद उसके पास एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि बैंक की शाखा से आया है। वह अपने मोबाइल से एसएमएस कर दें तथा 15 दिन बाद कार्ड बनकर आ जाएगा।  उसके बाद शाम के समय विनोद के पास संदेश आया कि 10 हजार रुपये प्रति किस्त के हिसाब से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद शनिवार को अपनी शिकायत लेकर बैंक मैनेजर से मिला और घटना के बारे में बताया। विनोद का कहना है कि उसके साथ 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उसने इसमें बैंक की मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं बैंक मैनेजर अमित ग्रोवर ने बताया कि बैंक से जारी होने वाला क्रेडिट कार्ड सीधे रूप से ग्राहक के पास ही पहुंचता है।

10 सितंबर को क्रेडिट कार्ड जारी हुआ है तथा उपभोक्ता को शाखा ने पीओडी की डिटेल उपलब्ध करवा दी है। कार्ड ग्राहक को मिलने के बाद उसे एक्टिवेट करवाना होता है। जिसमें कम से कम चार दिन का समय लगता है। यदि विनोद की बात को मानें तो यह धोखाधड़ी उनके साथ लापरवाही के कारण से हुई है।


शायद उनके कार्ड की डिलीवरी किसी तीसरे आदमी ने ली है तथा उनसे जानकारी लेकर कार्ड को एक्टिवेट करवा कर 90 हजार की चपत लगा दी है। इस सारे प्रकरण में बैंक का कहीं कोई रोल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed