फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   loot, crime, hand granede, pistel, kaithal, haryana

लुटेरों को देशी कट्टे व हैंड ग्रेनेड देने वाले मोस्टवांटेड आरोपी को किया काबू

Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने लुटेरों के गिरोह को असला उपलब्ध करवाने के मामले में मोस्टवांटेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ अदालत के आदेश की अवहेलना के आरोप में एक अन्य मामला दर्ज कर किया है। करीब एक वर्ष पहले राहगीरों को लूटने की कोशिश कर रहे 4 आरोपियों को क्राइम सीआईए-2 द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 3 अवैध देशी कट्टे, 5 जिंदा कारतूस, एक हैंड ग्रैनेड व 2 बाइक बरामद की गई थी। जिसमें असलाह उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति की पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि 31 अगस्त 2015 की रात मांडी रोड पुलिया के पास लूट के लिए घात लगाए बैठे खतरनाक हथियारों से लैस 4 बदमाशों को काबू किया था। उनके कब्जे से 3 अवैध देशी कट्टे, 5 कारतूस, एक जिंदा हैंड ग्रेनेड व दो बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि असलाह उनको अलेवा जिला जींद निवासी सोनू द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। कई बार रेड के बाद आरोपी काबू नहीं आ सका। जिसक न्यायालय द्वारा वांटेड अपराधी करार दे दिया गया था। एसपी ने बताया एक  सूचना मिलने पर सीआईए-1 पुलिस के सबइंस्पेक्टर रणबीर सिंह की टीम द्वारा आरोपी सोनू निवासी अलेवा जींद बाइपास कैथल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में धारा 174ए अंतर्गत एक अन्य मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपी का शनिवार को अदालत से 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया। जिससे व्यापक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed