फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Youths being cheated on the name of sending abroad

Kaithal: डॉलर, पौंड व यूरो की चाह में ठगी का शिकार हो रहे हैं जिले के युवा, जान भी डाल रहे हैं जोखिम में..

Sun, 14 May 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 09:18 PM IST
सार

चार युवकों से एक करोड़ 74 हजार रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज किया। विदेश भजने के नाम पर ठगी के मामले हर रोज आ रहे हैं। विदेश जाने के लिए फर्जी एजेंटों के झांसे में लोग आ रहे हैं। कोई जमीन बेच रहा है तो कोई ब्याज पर राशि लेकर खून-पसीने की कमाई एजेंटों के हवाले  कर रहा है।

विज्ञापन
Kaithal: Youths being cheated on the name of sending abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेश जाकर डॉलर, यूरो, पौंड व अन्य विदेशी करेंसी कमाने की चाह में जिले के युवा अपनी खून पसीने की की रुपयों की कमाई गंवा रहे हैं। हर रोज ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें युवक एजेंटों के झांसें में आकर लाखों रुपये की ठगी का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को ऐसे चार मामले सामने आए, जिसमें चार युवकों से एक करोड़ 74 हजार रुपये की ठगी की बात सामने आई है। कोई जमीन बेचकर तो कोई ब्याज पर राशि लेकर एजेंटों के हवाले अपनी खून-पसीने की कमाई कर रहे हैं। साथ ही अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस द्वारा कई बार अपील की जा चुकी है कि लोग फर्जी एजेंटों के झांसे में न आएं।
विज्ञापन


अमेरिका भेजने के नाम पर बनाया कोलकाता में बंधक
गांव करोड़ा निवासी वेदपाल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि दिसंबर 2018 से उसकी जान पहचान गांव थुआ जिला जींद निवासी रमेश के साथ थी। आरोपी रमेश ने फरवरी 2021 उसे कहा कि वह विदेश भेजने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शिकायतकर्ता के बेटे भूपेंद्र को अमेरिका भेज देगा। इसके लिए 42 लाख रुपये लगेंगे। कई दिन बाद आरोपी रमेश फिर उसके घर गांव करोड़ा में आया और भूपेंद्र व उनके पड़ोसी राजेश को अमेरिका भेजने के लिए 80 लाख रुपये में बात तय की।

आरोपी रमेश ने विश्वास दिलाया कि एक महीने के अंदर दोनों युवकों को विदेश भेज देगा। 19 जून 2021 आरोपी उनके घर आया और पांच लाख 50 हजार रुपये ले गया। 22 अक्टूबर 2021 को रमेश व उसकी पत्नी अनीता फिर घर आए और कहने लगे बच्चों का वीजा लग गया और ढाई लाख रुपये ले गए।

इसी प्रकार और राशि लेकर वे दोनों युवकों को दिल्ली से कलकता ले गए जहां 3-4 दिनों तक होटल में ठीक-ठाक रखा। फिर कहने लगा कि अमेरिका की टिकट हो गई है। आरोप है कि दोनों युवकों को फर्जी टिकेट दिखाकर इको पार्क कोलकता में किडनैप किया गया व ज्यादा मारपीट की गई। उनकी कनपटी पर गन रखकर बुलवाया गया कि वे अमेरिका पहुंच गए हैं बाकी की पेमेंट कर दें। 30 अक्तूबर को आरोपी रमेश व इसका लड़का रोहित करोड़ा आए और उससे 13 लाख रुपये ले गए। आरोपियों ने अलग-अलग समय में उनसे 68 लाख 74 हजार रुपये ले लिए।

10 नवंबर को उसके बेटे भूपेंद्र का फोन आया और कहने लगा कि आरोपियों ने उनको बंधक बनाया हुआ है। पासपोर्ट अपने कब्जे में लिए हुए हैं। वे मौका देखकर अपनी जान बचाकर निकल आए हैं। वापस मांगने पर आरोपियों ने जल्द पैसे देने की बात कही। बाद में आरोपी ने समझौता कर दोबारा सितंबर 2022 में भूपेंद्र को विदेश भेजने की बात कही और उसे इंडोनेशिया जकार्ता भेज दिया। वहां भी उसके बेटे को भूखा प्यासा रखा गया व टॉर्चर किया। अब आरोपियों से रुपये वापस देने की मांग की तो उन्होंने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया व पति, पत्नी और उनके बेटे ने उसे जान से मारने की धमकियां दी है। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अमेरिका भेजने के नाम पर सात लाख ठगे
गांव रसीना निवासी प्रदीप कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि मई 2022 में उसकी मुलाकात विशाल कॉलोनी चांदपुर जिला यमुनानगर निवासी रोशन व गगन देव भारती से यमुनानगर में हुई। आरोपी गगन देव भारती ज्योतिष का कार्य करता है। उसने उसे कहा कि वह और उसका बेटा रोशन मिलकर युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करते हैं। उनकी बातों पर विश्वास करके उसने अपने बड़े भाई अनिल को अमेरिका भेजने के लिए बातचीत की। इस पर आरोपियों ने कहा कि एंबेसी में उनकी सीधे तौर पर सेटिंग है। 25 लाख रुपये में अनिल का टूरिस्ट वीजा अमेरिका के लिए लगवा देंगे।

उन्होंने पैसों की डिमांड की। उसने आरोपियों को अलग-अलग माध्यमों से सात लाख रुपये दे दिए। राशि देने के बाद भी जब उसे भाई का वीजा नहीं आया और न ही एंबेसी से कोई लेटर आया तो उसने आरोपियों से अपने पैसे और अनिल कुमार का पासपोर्ट वापस मांगे। अब तक आरोपियों ने न तो पासपोर्ट वापस किया और न ही मेरे पैसे वापस किए। पैसे व पासपोर्ट मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हैं। एसआई महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुर्तगाल भेजने के नाम पर दुबई भेज दिया, एक माह का दिया वीजा, छह लाख की ठगी
सैणी मोहल्ला पूंडरी निवासी मीरा देवी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बेटा मोहित विदेश जाने का इच्छुक था। सुभाष सैणी उनके शहर का लोकल व्यक्ति है। वह युवकों को बाहर भेजने का कार्य करता है। उन्होंने उससे फोन पर संपर्क किया। इस पर आरोपी सुभाष ने बताया कि 7-8 लाख रुपये में वह उसके बेटे को पुर्तगाल में भेज देगा। वहां पर तीन साल का अच्छी कंपनी का वर्क परमिट दिलवा देगा। शुरू में दो लाख 50 हजार रुपये, युवक के पासपोर्ट की फोटो कॉपी व दो पासपोर्ट साइज फोटो देने होंगे।

आरोपी की पत्नी पूजा सैणी ने कहा कि जितनी जल्दी रुपये व कागजात जमा होंगे, उतना जल्दी काम शुरू हो जाएगा। 30 मई 2022 को वह और उसका पति आरोपी के घर उसकी पत्नी व मां को दो लाख रुपये नकद दे आए और पासपोर्ट की कॉपी व दो पासपोर्ट साइज फोटो दे दी। उसकी पत्नी ने बताया कि सुभाष दुबई गया हुआ है वह वहीं से तत्काल में वीजा लगवा देगा।

अगले दिन सुभाष की व्हाट्सएप कॉल आई कि पासपोर्ट की फोटो कॉपी क्लीयर नहीं है फोन से फोटो खींचकर दोबारा भेज दो व 50 हजार रुपये और खाते में डाल दो। आठ जून 2022 को आरोपियों ने उसके बेटे को दुबई भेज दिया और बात करवा दी। जल्द ही उसे आगे पुर्तगाल भेजने की बात भी कही और बाकी पेमेंट मांगी। आरोपी झूठ बोलकर उनसे रुपये मांगता रहा।

जब उन्होंने जल्द से जल्द उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने की बात कही तो आरोपी लडऩे लगा व उसके बेटे को भी कमरे से बाहर निकाल दिया। उस रात उसका बेटा बस स्टॉप पर सोया व दुबई पुलिस की सहायता से उसने उपरोक्त आरोपियों के पार्टनर से पासपोर्ट लिया। जब दूसरे एजेंट से अपने बेटे को बाहर निकलवाने की बात की तो उसने कागज चैक करके बताया कि वीजा केवल एक ही महीने का था, जो एक्सपायर हो चुका है व अब इस पर जुर्माना लगेगा। उन्होंने ब्याज पर तीन लाख 50 हजार रुपये लेकर एजेंट के माध्यम से उसे दुबई से निकवाया।

दूसरे एजेंट के माध्यम से उसे साइप्रस भेज दिया। इससे उनके कुछ रुपये भी आरोपी से रिकवर हो गए। जब वे आरोपी के घर उसकी पत्नी, मां व आरोपी से मिले और बाकी रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने कहा कि दोबारा फोन किया तो जान से हाथ धो बैठोगे। साथ ही उन्हें अपशब्द भी कहे। आरोपी ने अपने परिवार से मिलकर उनके साथ चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे, नकली वीजा दे दिया
गांव धमतान साहिब तहसील नरवाना जिला जींद निवासी दिलबाग सिंह ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात संजीव कुमार नाम के व्यक्ति से हनुमान वाटिका में हुई। वह कहने लगा कि वह बच्चों को विदेश भेजने का कार्य करता है। इस पर उसने कहा कि वह भी ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता है। इसे लेकर उनकी 24 लाख रुपये में बात हुई।

आरोपी ने उसकी पत्नी निशा के साथ मिलकर उससे अलग-अलग समय में 24 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में वीजा नकली दे दिया। जब उसने अपना वीजा ऑनलाइन चेक किया तो वह नकली पाया। इस संबंध में जब आरोपी से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह पैसे वापस कर देगा। आरोपी ने तीन लाख रुपये तो वापस कर दिए हैं और अन्य बकाया पैसे देने में आनाकानी कर रहा है। रुपये मांगने पर धमकी देता है कि अगर ज्यादा तंग किया तो उसे जान से भी मरवा सकता है। एसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


फर्जी एजेंटों से बचें, वैध तरीकों से ही विदेश जाएं
पुलिस द्वारा लोगों से कई बार अपील की जा चुकी है कि वे वैध तरीकों से ही विदेश जाएं। अवैध तरीकों व फर्जी एजेंटों के झांसे में न आएं। अन्यथा बाद में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कैथल के एक गांव निवासी युवक की विदेश जाते समय मौत भी हो चुकी है। बिना आधिकारिक जानकारी के विदेश जाने पर कोई भी हादसा हो सकता है। इसीलिए विदेश जाने के लिए वैध तरीकों का ही प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed