फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Wife made an objectionable video of her husband in drunken state

Kaithal: पत्नी ने पति की नशे की हालत में बनाई आपत्तिजनक वीडियो, बाद में ब्लैकमेल कर किया ये घिनौना काम

Wed, 02 Aug 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Aug 2023 11:20 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने आरोपियों से उसके परिवार को खतरे की आशंका भी जताई है। जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kaithal: Wife made an objectionable video of her husband in drunken state
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे की हालत में पति की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बाद में पत्नी को दिखाकर और ब्लैकमेल कर आधा एकड़ जमीन का इकरारनामा लिखवा लिया। जब महिला व उसके पति ने जमीन के रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार के खिलाफ ढांड थाना में केस दर्ज किया है। गांव संगरौली निवासी ललिता रानी ने ढांड थाना में शिकायत दी कि उसका पति साधारण प्रवृति का व्यक्ति है।

विज्ञापन


उनकी आधा एकड़ जमीन गांव माजरा रोडान में सडक़ के ऊपर है, जो उसके बेटे गुरुकुल शर्मा के नाम है। उसका बेटा अभी नाबालिग है। करीब 40/45 दिन पहले उसके पति के साथ उसके दोस्त मेवा राम माजरा रोडान, विरेंद्र सिंह अमुपुर व उम्र सिंह आए थे। जब वे सब घर के अंदर बैठे थे और वह रसोई में थी तो मेवा सिंह ने उसको आवाज लगाकर बुलाया और कहा देखो आपको क्या दिखाते हैं ? जब वह उसके पास गई तो मेवा सिंह ने मोबाइल में एक वीडियो दिखाई जिसमें उसका पति नशे की हालात में आपतिजनक स्थिति में था।
विज्ञापन


मेवा सिंह, उसके साथ आए विरेंद्र व उम्र सिंह ने उसे व उसके पति को धमकाते हुए कहा कि इस वीडियो से डील होगी और डील यह है कि वे गांव माजरा रोडान वाली जमीन मेवा सिंह के नाम करवा दें तो वे वीडियो डिलिट कर देगे। वरना इसको वायरल कर देंगे। धमकी देने के बाद ये तीनों चले गए। चार जुलाई को मेवा सिंह ने अपने दोस्त विरेंद्र सिंह, उम्र सिंह व बजीदा रोडान निवासी राजेंद्र सिंह ने मिलकर उस पर उस वीडियो का दवाब डालकर गांव माजरा रोडान वाली जमीन का इकरारनामा बैय 47 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अपने नाम करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद तीनों ने धमकी दी है कि अब वे रुपये भी नहीं देंगे और इसी वीडियो के दम पर रजिस्ट्री भी करवाएंगे। जब उसका परिवार उम्र सिंह से अमुपुर में मिलने गए तो उसने भी उनकी बात नहीं मानी और उम्र सिंह के मोबाइल पर मेवा सिंह ने कॉल करके परिवार को धमकाया कि यहां से चले जाओ वरना एक भी जिंदा वापस नहीं जाएगा। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से उसके परिवार को खतरे की आशंका भी जताई है। जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed