{"_id":"66ef05a9a3f3ac311d0bb2db","slug":"kaithal-prisoner-who-came-on-production-warrant-absconds-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: प्रोडक्शन वारंट पर आया कैदी हुआ फरार, पुलिस की गाड़ी से कूद गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: प्रोडक्शन वारंट पर आया कैदी हुआ फरार, पुलिस की गाड़ी से कूद गया
Sat, 21 Sep 2024 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:13 PM IST
सार
कैथल में प्रोडक्शन वारंट पर आया कैदी शनिवार शाम को पुलिस को चकमा देकर भाग गया। यह कैदी पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर चुराने के आरोप में कैथल जिला जेल में बंद था।
विज्ञापन
जिला कारागार कैथल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने इस कैदी को शनिवार शाम के समय कैथल की अदालत में ही चोरी के किसी दूसरे मामले में पेश करना था, लेकिन यह कैदी पुलिस को चकमा देते हुए जिला जेल से कुछ दूरी पर सीवन गेट पर ही पुलिस की गाड़ी से कूद गया।
विज्ञापन
करीब छह महीने पहले से पंजाब का पातड़ा निवासी विक्रम ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में जिला जेल में बंद था। उसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश करना था। परंतु इससे पहले ही उसने पुलिस को चकमा दिया व वह भाग गया। कैदी के बीच रास्ते में भागने के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन
इस मामले में कैथल के एसपी राजेश कालिया ने बताया कि आरोपी कैदी विक्रम फरार हुआ है। उसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश करना था। मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन