{"_id":"613f92bb82c54e12d31a858f","slug":"kaithal-police-arrested-two-more-accused-in-constable-recruitment-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण: 50-50 हजार रुपये के दो और इनामी गिरफ्तार, अब तक 39 आरोपियों को पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण: 50-50 हजार रुपये के दो और इनामी गिरफ्तार, अब तक 39 आरोपियों को पकड़ा गया
Mon, 13 Sep 2021 11:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:43 PM IST
सार
सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस ने दो और 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले 50-50 हजार रुपये के चार और दो लाख रुपये के एक इनामी आरोपी को दबोचा जा चुका है। बता दें कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में हरियाणा पुलिस ने दो आरोपियों पर दो-दो लाख और नौ अन्य पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कैथल पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के दो वांछित इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में कैथल पुलिस अब तक 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-दो की टीम ने पेपर लीक मामले में सोमवार को इनामी आरोपी निहाल सिंह निवासी ढाणी खुशहाल जिला भिवानी और रमेश निवासी खुड़ाना जिला महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी निहाल सिंह ने पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी नरेंद्र से आंसर-की प्राप्त की थी और फिर उसके द्वारा आगे कुछ अभ्यर्थियों को आंसर-की उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि चार अगस्त को ओंकार होटल हिसार में पेपर आउट करवाने को लेकर नरेंद्र की ओर से आयोजित बैठक में आरोपी रमेश भी शामिल रहा। एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक की ओर से उक्त मामले में वांछित दो आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 2-2 लाख रुपये इनाम और नौ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। उक्त दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले कैथल पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के चार इनामी आरोपी और दो लाख रुपये के एक इनामी अपराधी मुजफ्फर अहमद खान निवासी गुल जिला रामबन जम्मू को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फर से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है। वहीं दो लाख रुपये का एक अन्य इनामी मुहम्मद अफजल डार अभी फरार है, जिसकी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन