फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Dead body of a youth found a short distance from home in Balbehada

Kaithal: बलबेहडा में घर से थोड़ी दूर मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज, जांच शुरू

Thu, 13 Jun 2024 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 12:08 AM IST
सार

मृतक के भाई ने पड़ोस की एक महिला व अन्य आरोपियों पर हत्या का शक जताया है। हत्या करने और साक्ष्य मिटाने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Kaithal: Dead body of a youth found a short distance from home in Balbehada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गांव बलबेहडा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। मृतक के भाई ने पड़ोस की ही एक महिला पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव बलबेहडा निवासी गुलाबा ने चीका थाना में शिकायत दी कि वे तीन भाई व तीन बहनें हैं और सभी शादीशुदा हैं। 12 जून को उसने सुबह करीब चार बजे उठ कर देखा कि उसका भाई जगरूप अपने बैड पर नहीं था।
विज्ञापन


जब वह घर का दरवाजा खोलकर बाहर गली में आया तो उसी समय सुखविंद्र सिंह भी अपने घर से बाहर निकला। उसने व सुखविंद्र सिहं ने उसके भाई को अपने घर से करीब 10-11 फीट दूरी पर गली में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने उसे हिलाकर देखा तो जगरूप मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शोर किया कि किसी ने उसके भाई को मार कर गली में गिराया हुआ है। उसी समय उसकी आवाज सुनकर परिवार के सदस्य व आसपास के लोग आ गए। उसने व लोगों ने देखा कि जगरूप की दोनों पांव की एड़ियों पर घिसने के निशान हैं और उसे घसीटने के जमीन पर निशान पड़ोसी सुभाष के दरवाजे के सामने गली से दिखाई दे रहे थे।

शिकायकर्ता ने शक जताया कि जगरूप को सुभाष की पत्नी कविता ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर रात के समय मार दिया। शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से घसीटकर मंसा राम के बाड़े के सामने गली में मृत अवस्था फेंक दिया।


शिकायतकर्ता ने कहा कि जगरूप का पहले काफी दिनों से कविता के घर पर आना-जाना था। आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई की हत्या कविता व अन्य व्यक्तियों ने मिलकर की है। मामले के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला कविता और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed