{"_id":"64d344b548c4f349260c5365","slug":"kaithal-cheated-three-lakh-50-thousand-rupees-from-farmer-by-calling-himself-nephew-sitting-abroad-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: खुद को विदेश में बैठा भांजा बताकर किसान से ठगे तीन लाख 50 हजार रुपये, विदेशी नंबर से आई थी कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: खुद को विदेश में बैठा भांजा बताकर किसान से ठगे तीन लाख 50 हजार रुपये, विदेशी नंबर से आई थी कॉल
Wed, 09 Aug 2023 01:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:18 PM IST
सार
कैथल से साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। जिसमें किसान से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी हुई है। किसान ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके पास विदेश नंबर से कॉल आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुद को विदेश में बैठा भांजा बताकर एक आरोपी ने एक किसान से तीन लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव नागल निवासी जसवंत सिंह ने साइबर थाना में शिकायत दी कि वह खेती-बाड़ी करता है। उसका भांजा कंवलजीत कनाडा में रहता है। नौ मार्च को उसके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका भांजा कंवलजीत बोल रहा है।
विज्ञापन
वह उसके खाते में सात लाख 95 हजार रुपये भेज रहा है। ऐसा कहकर आरोपी ने उससे खाता नंबर ले लिया और उसमें रुपये जमा होने की एक रसीद भेज दी जिस पर मनी ट्रांसफर की मोहर लगी हुई थी। उसने कहा कि ये रुपये खाता में 24 घंटे तक आ जाएंगे। वह इन रुपयों में से दो लाख रुपये दिल्ली में एजेंट के पास उसके खाते में भेज दे। बाकी रुपये वह आने के बाद वापस ले लेगा। फिर एक अन्य नंबर से कॉल आई कि वह दिल्ली से एजेंट बोल रहा है।
विज्ञापन
उसकी दादी बीमार है और बाहर से टीम आई है। ऐसे में वह उसके खाते में तीन लाख 50 हजार रुपये डाल दे। उसने आरोपी के दिए हुए खाते में तीन लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। कुछ देर बाद एजेंट का फोन आया और दो लाख रुपये अन्य खाते में डालने के लिए कहा। एजेंट द्वारा बार-बार रुपये डालने के कहने पर उसने अपनी बहन से बात की। उसने कंवलजीत से बात करके बताया कि उसने कोई पैसा न तो मंगवाया है और न ही भेजा है। किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन